Advertisement
छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा में एक जुमला चलता है, वह गलत है।छिंदवाड़ा भाजपा का गढ़ है। हमने पहले भी यहां कमलनाथ को मात दी है। अब तो यहाँ तूफान आने वाला है। यहां कमलनाथ का राजनैतिक भविष्य खत्म होने वाला है।
यह बात मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कही। वे शनिवार को यहां स्थानीय अकार्ड होटल में भाजपा कार्यकताओं की महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने केंद्रीय मंत्री अमित शाह के आगामी छिंदवाड़ा दौरे की तैयारियों पर चर्चा की और मण्डल अध्यक्षों को लक्ष्य दिया।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं, बूथ प्रभारी, पन्ना प्रभारियों के दम पर इस बार हम छिंदवाड़ा जिले की सातों की सातों सीटे जीतेंगे। केंद्रीय मंत्री अमित शाह जी की सभा में सभी कार्यकर्ता उत्साह के साथ आएं। इस बार महाविजय का उद्घोष पूरे छिंदवाड़ा जिले से होगा। कमलनाथ का राजनैतिक भविष्य खत्म कर देंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जीत का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि कमलनाथ और काँग्रेस का राजनीतिक अंत इस कार्यक्रम से होगा।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |