Video

Advertisement


जिंदगी भर चुकाता रहा कर्ज फिर भी सूदखोरों ने युवक पर नहीं किया रहम
सूदखोरों ने युवक पर नहीं किया रहम

सूदखोरों की धमकी से तंग घर-घर जाकर चाय बेचने वाले सेल्समैन ने जहर खा लिया। सात दिन बाद तड़प-तड़प कर उसकी मौत हो गई। मरने के पहले उसने पुलिस को 11 लोगों के नाम बताए। पुलिस ने इसे ही आधार मानकर सभी 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। इनमें से 5 को गुरुवार को गिरफ्तार भी कर लिया है। मृतक के परिवार ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने वसूली के लिए घर तक बिकवा दिया।बाणगंगा थाना टीआई राजेन्द्र सोनी के मुताबिक गणेश पुत्र रूपचंद्र कुमावत निवासी कुशवाह नगर की मौत के मामले में पुलिस ने गुड्डु पहलवान, शैलेन्द्र उर्फ नाती चौधरी पुत्र नायक, राजेश, गौरव महेश्वरी, गोलू तिवारी पुत्र ज्योति प्रसाद निवासी यादव नंद नगर, आशु, गोलू जाट, नीतेश पुत्र कालू राम जायसवाल निवासी 151 भगतसिंह नगर, संतोष, जीतू बाबा और भानू के खिलाफ सूदखोरी ओर आत्महत्या के लिये प्रेरित करने के मामले में केस दर्ज किया है।पुलिस के मुताबिक सभी आरोपियों से गणेश ने रुपए उधार लिये थे। उक्त उधारी के रुपये के साथ ब्याज वसूलने के लिये आए दिन घर आकर व मोबाइल फोन पर डराते व धमकाते थे। वे सभी जान से मारने की धमकी देते थे। आरोपी 10 प्रतिशत ब्याज मांगते। जिसके कारण गणेश ने जहरीली दवा पी ली थी।गणेश की पत्नी पूजा ने बताया कि वह मूल रूप से डबल चौकी के रहने वाले हैं। कई सालों से इंदौर में रहकर काम कर रहे थे। करीब आठ साल पहले गणेश सिलाई का काम करते थे। एक 10 साल की बच्ची भी है। इस बीच गणेश का एक्सीडेंट हो गया। इससे परिवार पर आर्थिक संकट आ गया। इसके बाद गणेश ने घर-घर चाय बेचने का काम शुरू किया। लेकिन घर की जरुरतों को पूरा करने के लिए तब गणेश ने 10 प्रतिशत पर ब्याज लिया। उसे चुकाने के लिए दूसरे से पैसा लिया। इस तरह हम कर्ज में डूबते गए। लेकिन सूदखोर हम पर लगातार दबाव बनाकर वसूली करने आते थे। इसके चलते हमें हमारा पुश्तैनी मकान बेचना पड़ा। लेकिन इस बीच लॉकडाउन आया और हमारी हालत और ज्यादा खराब हो गई। लॉकडाउन के बाद फिर से गणेश को कर्ज लेना पड़ा और वह कर्ज के जाल में उलझते गए।पूजा ने बताया कि तीन माह गणेश चाय बेचने निकलते तो रास्ते में सूदखोर धमकाते ओर पैसे छीन लेते। पति गणेश को घर आकर सभी बुरा भला कहते डराते-धमकाते। 12 जनवरी को उन्होंने जहर पी लिया। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल से छुट्‌टी होने पर 19 जनवरी के दिन फिर से गणेश की तबीयत बिगड़ गई। उसे निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां से एमवाय अस्पताल रैफर कर दिया। यहां उनकी मौत हो गई।गणेश की पत्नी पूजा ने बताया कि पुलिस ने जिन 11 सूदखोरों पर केस दर्ज किया है। वे सभी मजदूर वर्ग के लोगों को भारी भरकम ब्याज पर रुपए देते हैं। रुपए नहीं चुकाने पर डबल पैनल्टी वसूलते हैं। इतना हीं नहीं सूदखोर घर का सामान के साथ गाड़ी और ज्वेलरी तक ले जाते हैं। इनके खिलाफ लोग थाने जाने तक में डरते हैं।

Kolar News 17 March 2023

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.