Advertisement
कर्नाटक में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी के सच्चे भारतीय होने पर संदेह जताया। इस पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस के पूर्व मंत्री व वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा ने मुख्यमंत्री से कहा कि वे अपना और राहुल गांधी का डीएनए करा लें। गांधी परिवार ने देश के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी है, जबकि इनके परिवार में किसी ने नाखून भी नहीं कटाया होगा।सीएम शिवराज गुरुवार को कर्नाटक में विजयनगर में भाजपा की विजय संकल्प यात्रा में शामिल हुए। यहां उन्होंने रोड शो भी किया। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी को लेकर कहा कि कोई भी सच्चा देश भक्त अपने देश के बारे में विदेश जाकर अनर्गल प्रलाप नहीं कर सकता। बाहर जाकर भारत की आलोचना करना, सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगना, सेना के मनोबल को गिराना, चीन की भाषा बोलना क्या यह सच्चे भारतीय के लक्षण हैं। यहां भारत जोड़ो यात्रा का ढोंग कर रहे, टुकड़े-टुकड़े गैंग यात्रा में साथ निकली, राहुल विदेश जाकर देश की आलोचनाएं कर रहे हैं। मुझे तो आपके सीएम शिवराज ने कहा, कांग्रेस के लोग रोते हैं, राहुल बाबा देश में भी रोते हैं, विदेश जाकर भी रोते हैं। विदेश जाकर मोदी जी की आलोचना करते हैं। कांग्रेस के लोग कहते हैं मोदी तेरी कब्र खुदेगी, जबकि देश और कर्नाटक कह रहा है मोदी तेरा कमल खिलेगा। देश के दिल में और कर्नाटक की जनता के दिल में बसे हैं नरेंद्र मोदी जी। उन्होंने देश और देश की जनता की जिंदगी बदल दी है।सीएम शिवराज ने कहा कि राहुल गांधी अपरिपक्व नेता हैं। उनकी मानसिक आयु 5 वर्ष से ज्यादा नहीं है। एक ऐसे व्यक्ति को कांग्रेस राष्ट्रीय नेता बनाने पर तुली है, जो स्वयं लोकतंत्र पर विश्वास नहीं रखता। देश के मूल्यों पर विश्वास नहीं रखता हो। राहुल गांधी और कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए कि वह विदेश में जाकर देश को बदनाम करने का षड्यंत्र रच रहे हैं। राहुल जी आपके इस कृत्य को देश की जनता देख रही है।सीएम शिवराज ने कहा कि कर्नाटक में डबल इंजन की सरकार कर्नाटक की तस्वीर और जनता की तकदीर बदल रही है। गरीबों को कभी फ्री में राशन कांग्रेस ने नहीं दिया। मोदी जी और बोम्मई जी की सरकार रोटी, कपड़ा, मकान, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार का इंतजाम कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी जी ने किसानों को 6 हजार रुपए दिए तो कर्नाटक में बोम्मई जी ने उसमें 4 हजार रुपए मिलाकर किसानों को 10 हजार रुपए की मदद दी। इस डबल इंजन की सरकार ने विकास को गति दी है, इससे कर्नाटक भारत का सबसे प्रगतिशील राज्य बन गया है।सच्चे भारतीय होने पर भी संदेह है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |