कोलार के ग्राम गोल में 9 वीं कक्षा की छात्रा ने आग लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतका ने किन कारणों से ऐसा कदम उठाया। इसका खुलासा होना बाकी हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। कोलार थाने के एसआई एमपी गर्ग ने बताया कि ग्राम गोल निवासी मुनमुन उर्फ मुस्कान (15) 9 वीं कक्षा की छात्रा थी। शुक्रवार सुबह आठ बजे अपने घर में रखा मिट्टी तेल उडेल कर आग लगा ली थी।
उसको गंभीर हालत में हमीदिया अस्पताल ले जाया गया। उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। वह पिता की मौत के बाद छात्रा अपने मां और दादी के साथ रहती थी। उसने किन कारणों से ऐसा किया। इसके बारे में परिजनों के बयान के बाद खुलासा होगा। एसआई गर्ग का कहना है कि मृतका के पास से किसी प्रकार का कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। पीएम रिपोर्ट भी आना बाकी है। फिलहाल मर्ग कायम कर लिया है।