Advertisement
लंबे समय से कांग्रेस के गढ़ बने विधानसभा क्षेत्रों को जीतने के लिए बीजेपी ने अपना टारगेट सेट किया है। बीजेपी ने आकांक्षी विधानसभाओं यानी जो सीटें हारी हुई हैं, उन्हें जीतने के लिए नेताओं को जिम्मेदारी दी है। आज से बीजेपी ने बूथ विस्तारक अभियान का दूसरा चरण शुरू कर दिया है। इस अभियान में बीजेपी ने उन विधानसभा क्षेत्रों के बूथों को टारगेट बनाया है, जो कांग्रेस के गढ़ हैं।बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा मध्य विधानसभा के वरिष्ठ नेता रघुनंदन शर्मा के साथ बुलेट से बूथ पर गए। उन्होंने कहा, वीडी शर्मा ने कहा, आज 14 से 24 मार्च तक मध्यप्रदेश की पूरी भारतीय जनता पार्टी बूथों पर होगी। केंद्रीय मंत्री शाह का संकल्प है प्रत्येक बूथ पर 51% वोट शेयर लेकर आना। इन 10 दिन में प्रधानमंत्री के सपने को पूरा करने का काम भारतीय जनता पार्टी करेगी।सीएम शिवराज सिंह चौहान से लेकर भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री, प्रदेश अध्यक्ष इस अभियान में शामिल होंगे। इस अभियान के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता 10 दिनों तक बूथ पर पहुंचकर संगठन द्वारा तय किए गए 22 कामों को पूरा कर बूथ को मजबूत करने की रणनीति पर काम करेंगे।भोपाल उत्तर विधानसभा क्षेत्र में सीएम शिवराज सिंह चौहान, राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय बडवाह, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भोपाल मध्य और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा को जुन्नारदेव की जिम्मेदारी मिली है। बूथ विस्तारक अभियान-2 में प्रदेश के मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय महामंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश संगठन महामंत्री, प्रदेश शासन के मंत्री, पार्टी के वरिष्ठ नेता, प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक से लेकर मंडल पदाधिकारी सभी बूथों पर रहेंगे।10 दिन तक चलने वाले अभियान में प्रदेश के सभी शक्ति केंद्रों पर लगभग 12000 विस्तारक मौजूद रहेंगे और जो 22 प्रकार के काम पार्टी संगठन ने तय किए हैं, उन्हें पूरा करेंगे। बूथ विस्तारक अभियान-2 में बूथ समिति की समीक्षा एवं गठन कर पन्ना प्रमुख एवं पन्ना समिति बनाई जाएंगी। हितग्राहियों से संपर्क और पार्टी की पन्ना समिति से जोडने का काम भी करेंगे। प्रत्येक बूथ पर की वोटर्स का व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाएगा। हर बूथ पर एक हितग्राही, महिला, युवा प्रमुख की नियुक्ति की जाएगी।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |