Advertisement
इंदौर में रिटायर्ड डॉक्टर मनमोहन सोनी ने C-21 मॉल की चौथी मंजिल (करीब 70 फीट) से कूद सुसाइड कर लिया था। वे सिर के बल नीचे गिरे थे। डॉ. मनमोहन सोनी सुसाइड केस में पुलिस दूसरे दिन भी कोई अहम जानकारी नहीं जुटा पाई है। अब ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि डॉक्टर सुसाइड करने के इरादे से ही C-21 मॉल पहुंचे थे। चौथी मंजिल पर आइनॉक्स थिएटर है। उन्होंने सुसाइड करने के लिए फिल्म शुरू होने का इंतजार किया। जैसे ही फिल्म शुरू हुई डॉक्टर ने छलांग लगा दी।इस बात का अंदाजा डॉक्टर के ड्राइवर द्वारा दी गई जानकारी से लगाया जा रहा है। दोनों कार से करीब 12 बजे मॉल पहुंचे थे। दोपहर 3.15 बजे डॉक्टर ने आत्महत्या कर ली।मॉल की चौथी मंजिल पर आइनॉक्स थिएटर है। एक ओर लॉउंज और उसके सामने गोवर्धन रेस्टोरेंट है। फ्लोर पर फिल्म शुरू और खत्म होने के समय, लंच के दौरान लोगों का मूवमेंट ज्यादा रहता है। जबकि लॉउंज में शाम के बाद लोग आते-जाते हैं।लाउंज कर्मचारियों के मुताबिक फ्लोर पर वीकेंड में ज्यादा लोग आते हैं। बाकी दिन में दोपहर के समय इक्का-दुक्का लोग आते-जाते रहते हैं। सोमवार दोपहर करीब 3 बजे ऐसे ही हालात थे। इस फ्लोर पर कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक या किसी भी आइटम का कोई शो रूम या आउटलेट नहीं है। ऐसे में रिटायर्ड डॉक्टर को अगर शॉपिंग करनी होती तो वे ग्राउंड या अन्य फ्लोर पर जाते। मॉल के सीसीटीवी फुटेज में डॉक्टर आत्महत्या करने से पहले मॉल के हर फ्लोर पर आराम से घूमते हुए नजर आए हैं।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |