Advertisement
MP कांग्रेस के ट्विटर को हैंडल करने वाले यूजर पर भोपाल में FIR हुई है। रिपोर्ट भाजपा ने दर्ज कराई। आरोप लगाया- MP कांग्रेस की पोस्ट से मध्यप्रदेश भाजपा की छवि धूमिल हुई है। MP कांग्रेस ने ट्विटर पर एक अखबार की कटिंग के साथ यह पोस्ट की थी। खबर की हैडिंग थी- अय्याशी के बाद पैसे नहीं देने पर कॉलगर्ल ने भाजपा नेता को सैंडल से पीटा।BJP ने भोपाल क्राइम ब्रांच में शिकायत में कहा है कि बिना पुष्टि किए ही यह पोस्ट की गई है। इससे भाजपा कार्यकर्ताओं में गुस्सा है। ACP क्राइम ब्रांच शिवपाल सिंह कुशवाह से जब FIR के बारे में जानकारी चाही गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें कोई जानकारी नहीं है।क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर अनूप कुमार उइके के मुताबिक, भाजपा के जिला भोपाल मीडिया प्रभारी राजेंद्र गुप्ता ने शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि 10 मार्च को उन्हें कार्यकर्ताओं के जरिए जानकारी लगी कि MP कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से एक भाजपा नेता को लेकर भ्रामक ट्वीट किया गया है। मैंने खुद चेक किया तो देखा कि एक अखबार की कटिंग के साथ पोस्ट किया गया है।इस पोस्ट को कई लोगों ने देखा और तमाम लोगों ने रीट्वीट भी किया। भाजपा के कार्यकर्ताओं में काफी रोष है। भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच वैमनस्यता उत्पन्न हो गई है। क्राइम ब्रांच ने जांच के बाद केस दर्ज किया है।कांग्रेस ने मामले में आज फिर ट्वीट करते हुए लिखा- हंसना मना है। BJP ने भोपाल क्राइम ब्रांच में शिकायत की है। शिवराज जी, कुकर्म मंजूर है, बस प्रचार न हो।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |