Advertisement
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी पर भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि विदेशी महिला से उत्पन्न पुत्र कभी देशभक्त नहीं हो सकता। यह राहुल गांधी ने तय कर दिया है। वे विदेश में कहते हैं कि हमें संसद में बोलने का अवसर नहीं मिल रहा। इससे शर्मनाक बात नहीं हो सकती। मैं ऐसे राहुल गांधी को दुत्कारती हूं। इन्हें अब राजनीतिक अवसर नहीं देना चाहिए।वे शनिवार को भोपाल-दाहोद ट्रेन को हरी झंडी दिखाने पहुंची थीं। संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) रेलवे स्टेशन पर शनिवार से पांच ट्रेनों को हाॅल्ट दिया गया है। सांसद ने राहुल गांधी की देशभक्ति पर सवाल उठाया।'संसद में कार्य अच्छा हो रहा है। सबकुछ अच्छा है, लेकिन कांग्रेसी लोग सरकार चलाने नहीं दे रहे। संसद चलने नहीं दे रहे हैं। उनका प्रयास है कि अगर इनकी संसद चली तो कार्य ज्यादा होंगे। ज्यादा होंगे तो हमारा अस्तित्व बचेगा ही नहीं। उनका अस्तित्व को खत्म होने की कगार पर आ गया है, लेकिन उनकी बुद्धि भी भ्रष्ट होती जा रही है। आप (राहुल गांधी) अपने देश के नेता हैं। आपको जनता ने चुना है। आप जनता और देश का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 'आप भारत के नहीं हो, मान लिया हमने, क्योंकि आपकी माताजी इटली की हैं। हमने नहीं कहा, यह चाणक्य ने कहा है कि विदेशी महिला से उत्पन्न पुत्र कभी देशभक्त नहीं हो सकता। यह राहुल गांधी ने तय कर दिया है, क्योंकि भारत की संसद और जनता ने आपको सांसद चुना है। इतने वर्ष तक कांग्रेस की सरकार रही। आपने देश को खोखला कर दिया। आप विदेश में कहते हो कि हमें संसद में बोलने का अवसर नहीं मिल रहा। इससे शर्मनाक बात और कुछ नहीं हो सकती। मैं ऐसे राहुल गांधी को दुत्कारती हूं'।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |