Advertisement
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा के चार इमली स्थित निवास पर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और पत्नी स्तुति शर्मा को होली की बधाई दी।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के निवास पर मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष के बीच करीब पौने घंटे तक बंद कमरे में बातचीत हुई। बाहर आने के बाद मीडिया से चर्चा में मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरे अध्यक्ष हैं उनके निवास पर आया हूं। खूब गप्पें लगाईं। बातचीत की, गहन चिंतन हुआ। गुजिया भी खाई और होली पर गले मिले। कोई राजनैतिक उद्देश्य नहीं था। इस दौरान मंत्रिमंडल के विस्तार संबंधी सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी तो रंग-गुलाल की बात चली है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के छिंदवाड़ा दौरे के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की तैयारी हर सीट जीतने की है। छिंदवाडा भी हम जीतेंगे। अमित भाई भी आ रहे हैं और हम लोग भी वहां जाएंगे। छिंदवाडा में जीत हासिल करेंगे।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |