Video

Advertisement


मुख्यमंत्री चौहान ने होली पर्व पर नागरिकों के साथ किया पौध-रोपण
bhopal, Chief Minister , planted saplings

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज बुधवार को श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में होली पर्व पर नागरिकों के साथ पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री चौहान की धर्मपत्नी साधना सिंह भी पौध-रोपण में शामिल हुईं।

 

 

मुख्यमंत्री ने पीपल, पिथोड़िया और बरगद के पौधे लगाए गए। मुख्यमंत्री चौहान के साथ पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह (मम्मा) ने जन्म वर्षगांठ पर पौध-रोपण किया। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैशन डिजाइनिंग का कार्य कर रही नित्या सिंह और मदद फाउंडेशन भोपाल के पदाधिकारियों ने भी पौध-रोपण किया। संतोष सिंह, वंदना सिंह, प्योज जोशी, सुनंदा पहाड़े, स्वर्णा जावलकर, प्रियंका सिंह, अर्चना परमार, मनीषा पंवार, शुभम और वर्ष सिंह भी पौध-रोपण में शामिल हुए।

 

 

मुख्यमंत्री चौहान ने उपस्थित नागरिकों को उल्लास के पर्व होली की बधाई दी।मुख्यमंत्री चौहान को पुलिस अधिकारी- कर्मचारियों ने भी रंग और गुलाल लगाकर होली पर्व की बधाई दी।

Kolar News 8 March 2023

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.