Advertisement
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमला बोला है मुख्यमंत्री चौहान ने कहा की पेगासस फोन में नहीं राहुल के दिमाग में है वह भारत को बदनाम करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैविदेशी धरती पर जाकर हमारे देश के खिलाफ बयान बाजी करते है। राहुल गांधी द्वारा कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में दिए गए बयान की सभी लोग निंदा कर रहे हैं। इसी बयान को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा की राहुल गांधी और उनकी कांग्रेस विदेशों में जाकर भारत की बदनामी करती हैं। मुख्यमंत्री ने कहा की पेगासस फोन में नहीं राहुल गांधी के दिमाग में है। देश में कांग्रेस को जनता पसंद नहीं करती है। तो कांग्रेसी विदेशों में जाकर भारत को बदनाम कर रहे है। आगे मुख्यमंत्री चौहान ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा की प्रधानमंत्री मोदी लोगों के दिलों में बसे हैं। उनके काम की चारों तरफ तारीफ होती है। पूरी दुनिया के राष्ट्र प्रमुख मानते हैं की मोदी जैसा कोई नहीं है। राहुल गाँधी ने जो अपमान देश का किया है उसके लिए जनता उन्हें कभी माफ़ नहीं करेगी। आगे मुख्यमंत्री ने कहा की कमलनाथ लाड़ली बहना योजना पर सवाल उठाते हैं
में उनसे पूछ रहा हूँ की 2017 में हमने बैगा, भारिया, सहरिया जनजाति की बहनों के खाते में 1 हजार रुपए डालना शुरू किया था। ताकि वह अपने परिवार में बच्चों का भरण पोषण ठीक से कर सकें। 2018 तक हमारी सरकार रही और हमने वो 1 हजार रुपए बहनों के खाते में डाले। लेकिन जैसे ही आपकी सरकार आई आपकी सरकार ने यह योजना बंद कर दी। कमलनाथ बताएं की बैगा, भारिया, सहरिया जो अत्यंत पिछड़ी जाति की हमारी बहने हैं। उनके खाते में 1 हजार रुपए डालना क्यों बंद कर दिया।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |