Advertisement
मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ से एक हत्या का मामला सामने आया है। जहां एक 17 साल के नाबालिग बेटे ने गोली मारकर मां की हत्या कर दी। और उसके बाद खुद ही पुलिस बुला कर खुदको पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बताया कि मंगलवार दोपहर 12:30 बजे 17 साल के लड़के ने अपनी मां (42) को पिता की लाइसेंसी बंदूक से गोली मारी। उसने 12 बोर की बंदूक में दो कारतूस भरे थे। दूसरा कारतूस कमरे में ही पड़ा मिला। जब पुलिस वहां पहुंची तो आरोपी बेटा कुर्सी पर बैठा मिला। नाबालिग के पिता इलाहाबाद बैंक में सुरक्षा गार्ड हैं। उसने पिता की लाइसेंसी बंदूक उठाई और एक फायर किया, गोली सीधे मां के सीने में जाकर लगी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी के पिता से भी पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार आरोपी के पिता ने तीन शादी की थी। पहले दो शादियों से संतान नहीं होने के कारण उसने तीसरी शादी की। यह लड़का तीसरी पत्नी का ही है। वहीं पूछताछ करने पर नाबालिग आरोपी ने बताया कि मां प्यार नहीं करती थी। वह आए दिन मारपीट करती थी, जिससे परेशान होकर उसने हत्या कर दी। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |