Advertisement
इंदौर के सात मील रोड पर सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। डबल चौकी निवासी 37 वर्षीय युवक दशरथ मीणा चोइथराम सब्जी मंडी की तरफ जा रहा था। वह वहां मुनीम का काम करता था।अलसुबह मंडी में काम शुरू होने के कारण दशरथ रात को ही मंडी में आ जाता था। रोज की तरह मंडी के लिए वह बाइक से रवाना हुआ था। इसी बीच सात मिल रोड पर हादसे का शिकार हो गया। लोडिंग पिकअप वाहन ने उसे टक्कर मार दी। वाहन की स्पीड इतनी ज्यादा थी कि टक्कर मारने के बाद युवक को घसीट कर ले गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने दशरथ के मोबाइल से परिजनों को कॉल लगा कर हादसे की जानकारी दी। मौके पर पुलिस भी गई। लोगों ने बताया कि पहले दशरथ को एक गाड़ी ने टक्कर मारी थी। उसकी टक्कर से वह बाइक सहित सड़क पर गिर गया। पीछे तेज गति से चल रहे पिकअप वाहन ने बाइक पर गाड़ी चढ़ा दी।वाहन आलू से भरा हुआ था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। चार दिन पहले एरोड्रम रोड क्षेत्र में हुई वंदना रघुवंशी की हत्या का सुराग पुलिस को नहीं मिलता है।इस मामले में अब तक 30 से ज्यादा लोगों से पुलिस पूछताछ कर चुकी है। पुलिस को जानकारी मिली है कि महिला देह व्यापार संचालित करती थी। पुलिस ने उसकी कॉल डिटेल भी खंगाली ताकि कोई सुराग मिले लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |