Advertisement
मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में एक पति की घिनौनी करतूत सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। पत्नी ने उसकी जिद पूरी नहीं की तो उसने खौफनाक कदम उठा लिया है। आरोपी पति ने पत्नी को सबक सिखाने के लिए उसके प्राइवेट पार्ट में फेवीक्विक डाल दिया है। इसके बाद महिला की हालत बिगड़ गई। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही आरोपी पति को हिरासत में ले लिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पति नशे का आदि है। इसकी वजह से वह हमेशा घर में विवाद खड़ा करता था। दरअसल, कोतवाली थाना क्षेत्र के सेन छात्रावास के पास रहने वाली महिला से उसके पति ने नशे के लिए पैसे की मांग की थी। नशेड़ी पति के आदतों से परेशान महिला ने पैसे देने से इनकार कर दिया। इसके बाद पति बौखला गया। उसने पत्नी के साथ घर में मारपीट शुरू कर दी। उससे भी मन नहीं भरा तो उसने उसके हाथ-पैर बांध दिए। हाथ पैर बांधने के बाद पति ने अपनी पत्नी के प्राइवेट पार्ट में फेवीक्विक डाल दिया। इसके बाद महिला की स्थिति बिगड़ गई। वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी महिला की चीख सुनकर आसपास के लोग वहां दौड़कर आए। इसके बाद पति से महिला को बचाया है। साथ ही कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मीडिया से बात करते हुए कोतवाली टीआई ने कहा कि पति के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि वह नशे के लिए अक्सर पत्नी से पैसों की मांग करता था। पत्नी जब पैसे देने से इनकार करती थी तो मारपीट शुरू कर देता था। पति नशे के लिए बेचैन होता था तो वह पैसों की जुगाड़ में लग जाता था। पत्नी किसी तरह घर चलाती थी।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |