Advertisement
 
								
								राजधानी में पिछले कुछ दिनों से लगातार आसमान पर बादल बने हुए हैं, लेकिन बरस नहीं रहे हैं। जिसके चलते जहां शुक्रवार को उमस का अहसास हुआ वहीं गुरुवार को इससे मौसम की फिजा बदली रही। पिछले कुछ दिनों से शहर में सुबह से ही बादलों का डेरा डाल रखा है, साथ ही हवा के झोके भी मौसम को सुहाना बना रहे थे। कभी आसमान में काले घने बादल घिर रहे थे तो कभी बादल छटते जा रहे थे। घने बादलों को देखकर गुरुवार के दिन लोग भी बार-बार कयास लगा रहे थे कि तेज बारिश होगी, लेकिन दिन भर बादलों की आवाजाही के बीच शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी ही हुई। मौसम के इस मिजाज के कारण शहर के अधिकतम तापमान में तेजी से गिरावट आ गई और तापमान 28.5 डिग्री तक पहुंच गया। शहर में तकरीबन 4 माह के अंतराल के बाद तापमान 30 डिग्री से नीचे पहुंचा है। शुक्रवार को भी शहर में सुबह से ही मौसम का अलग नजारा दिखाई दिया। दिन भर शहर बादलों की आगोश में रहा। जबकि इसके पहले गुरुवार को चली हल्की हवा के कारण शहर के तापमान में एक दिन में ही पांच डिग्री से अधिक की गिरावट आ गई। गुरुवार को जहां शहर का अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 33.3 और न्यूनतम 25.6 डिग्री दर्ज किया गया था। इस तरह बुधवार से गुरुवार को बीच तापमान में एक दिन में पांच डिग्री से अधिक की गिरावट आई है। वहीं ये भी जान लें कि पिछले चार महीने बाद अधिकतम तापमान 30 डिग्री से नीचे पहुंचा है। इसके पहले एक मार्च को अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार मानसून सिस्टम सक्रिय हो जाने के चलते शुक्रवार व गुरुवार को भी प्रदेश में अनेक स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। इस दौरान जहां भोपाल में भी बादल छाए रह सकते हैं, वहीं इस दौरान हल्की और मध्यम बौछारें भी पड़ सकती हैं।
 
							
							
							
							Kolar News
 1 July 2022
								1 July 2022
								|  All Rights Reserved	©2025 Kolar News.  Created By:   Medha Innovation & Development |