Advertisement
भोपाल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि वंदे मातरम् ट्रेन मध्यप्रदेश के टूरिज्म को नए आयाम देगी। खजुराहो रेलवे स्टेशन से ही इस ट्रेन की शुरूआत हो रही है। यह मध्यप्रदेश के लिए गर्व का विषय है। आज खजुराहो विश्व पटल पर देश का नाम रोशन कर रहा है। रेलवे के जन्मदिन पर खजुराहो को मिली इस सौगात के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का भी आभार जताया।
विष्णुदत्त शर्मा ने शनिवार को कहा कि खजुराहो को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कई सौगातें दी हैं। ये उपलब्धि हमारे टूरिज्म के कई रास्तों को खोलेगी। अब खजुराहो को विश्व स्तर का रेलवे स्टेशन बनाया जाएगा। भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से भी बेहतर स्टेशन बनाया जाएगा। उन्होंने केंद्रीय मंत्री की उन घोषणाओं पर भी आभार जताया, जिसमें उन्होंने कहा कि छतरपुर जिले को 100 प्रतिशत हर गांव में जल जीवन मिशन के रूप में जोड़ने का है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकास के लिए दृढ़संकल्पित हैं और उनके द्वारा किए जा रहे कार्य विकास के नए आयामों को सिद्ध कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जब से देश का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल हाथों में है, तब से लेकर अब तक मध्यप्रदेश को विकास की कई सौगातें मिल चुकी हैं। मध्यप्रदेश के रेलवे स्टेशन को सर्वसुविधायुक्त बनाया जा रहा है, तो वहीं लोगों की सुविधाओं के लिए कई नई रेलगाड़ियों का संचालन शुरू किया गया है।
रेलवे के जन्मदिन पर मिली खजुराहो को सौगात
शर्मा ने कहा कि 16 अप्रैल 1853 को भारत की पहली पैसेंजर ट्रेन चली थी, तो इसे 21 तोपों की सलामी देकर विदा किया गया था। इस ट्रेन में तत्कालीन भारत के गणमान्य व्यक्यिं को जगह मिली थी। अब आज रेलवे के 169वें जन्मदिन पर खजुराहो को जो सौंगातें मिली हैं वे हमारे लिए बड़ी उपलब्धियां हैं। उन्होंने कहा कि खजुराहो टूरिज्म के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। इस भावना को सामने रखकर इसे विश्व का सबसे सुंदर रेलवे स्टेशन बनाने और देश की पहली वंदे भारत ट्रेन खजुराहो से शुरू करने की घोषणा की गई है। इससे जहां खजुराहो सहित आसपास के टूरिज्म को लाभ होगा तो वहीं युवाओं को भी रोजगार मिलेगा।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि खजुराहो पर्यटन नगरी के लिए जानी जाती है। यहां पर देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। अब यहां आने वाले पर्यटकों को खजुराहो तक पहुंचने में ज्यादा आसानी होगी। उन्होंने कहा कि रेलवे की सुविधाएं बढ़ने से खजुराहो सहित छतरपुर जिले के परंपरागत कार्यों सहित छतरपुर की टेराकोटा कला को भी निखार मिलेगा। इसके अलावा यहां के किसानों को भी कई तरह के आर्थिक लाभ मिलेंगे।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |