Advertisement
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को राजधानी भोपाल के श्यामला हिल्स स्थित स्मार्ट उद्यान में बादाम और मौलश्री के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री के साथ गौरा जन-उत्थान और कल्याण संस्था (अपना घर) की माधुरी मिश्रा, विभूति, प्रेम सोनी और श्रीमती पाठक ने भी पौधे लगाए। मुख्यमंत्री चौहान ने संस्था के कार्यों की जानकारी भी प्राप्त की।
मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट कर कहा कि "गौरा जन उत्थान व कल्याण संस्था पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छता प्रयासों के साथ कोलार में संचालित अपना घर में 25 माता-पिता की निःशुल्क सेवा कर रही है। स्वच्छता के लिए संस्था नगर निगम के साथ कार्य करते हुए प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान चलाती है। संस्था को उल्लेखनीय कार्यों के लिए बधाई।"
पौधों का महत्व
बादाम पर्वतीय क्षेत्रों में अधिक पनपता है। तकनीकी दृष्टि से यह बादाम के पेड़ के फल का बीज होता है। बादाम के पेड़ में गुलाबी और श्वेत रंग के सुंगधित फूल होते हैं। बादाम फायबर से परिपूर्ण होने से पाचन में सहायक होता है। बादाम का सेवन, उच्च रक्तचाप, कब्ज रोग और हृदय रोग में उपयोगी माना गया है। यह पोटेशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम और विटामिन-ई से भरपूर है। मौलश्री को संस्कृत में केसव, हिन्दी में मोलसरी या बकूल भी कहा जाता है। यह औषधीय महत्व का वृक्ष है, जिसका सदियों से आयुर्वेद में उपयोग होता आ रहा है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |