Advertisement
भोपाल। मध्यप्रदेश के श्रम एवं खनिज साधन मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने गुरुवार को अपने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने केन्द्रीय मंत्री सिंधिया से बुन्देलखण्ड के विश्व विख्यात पर्यटन स्थल खजुराहो को नई दिल्ली से जोड़ने वाली वायुसेवा को पुन: प्रारंभ करने का अनुरोध किया।
उल्लेखनीय है कि कोविड-19 के दौरान नई दिल्ली से खजुराहो वायुयान सेवा बंद कर दी गई थी। प्रदेश के श्रम मंत्री सिंह ने कहा कि इस वायुयान सेवा को पुनः प्रारम्भ किया जाए। केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अक्टूबर माह से नई दिल्ली से खजुराहो वायुयान सेवा पुन: प्रारंभ करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि खजुराहो से मुम्बई वायुयान सेवा भी शीघ्र प्रारंभ की जायेगी।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |