Video

Advertisement


पुलिया निर्माण के दौरान गिरा लोहे का जाल, एक मजदूर की मौत
ratlam,Iron net fell, during culvert construction, one worker died

रतलाम। जिले के जावरा क्षेत्र में स्थित बरबोदना-भूतेड़ा टूलेन मार्ग पर एक पुलिया के निर्माण के दौरान लगाया गया सरियों का जाल वहां काम कर रहे मजदूरों पर जा गिरा। इससे एक मजदूर की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया। दोनों मजदूर बाजना क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जावरा से करीब आठ किमी दूर उपलाई गांव में बरबोदना-भूतेड़ा टूलेन पर पुलिया का निर्माण चल रहा है। बुधवार को सुबह करीब 11 बजे पुलिया की नींव के लिए श्रमिक सरियों का जाल खड़ा कर रहे थे। इस दौरान सरियों का जाल नीचे जा गिरा। इससे वहां काम कर रहे श्रमिक नारायण पुत्र प्रभु निवासी केलकच्छ, बाजना व उसका चचेरा भाई गणेश पुत्र धीता सरियों के नीचे दब गए। आसपास के खेतों में काम करे ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल श्रमिकों को बाहर निकाला और एंबुलेंस को सूचना दी। हादसे में नारायण पुत्र प्रभु की मौत हो गई। एंबुलेंस के देर से पहुंचने से ग्रामीण नाराज नजर आए। घायल गणेश का जावरा सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिया का निर्माण धीमी गति से चलने से ग्रामीण परेशान हैं। हादसे के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंची और घटना की जानकारी ली। फिलहाल जाल गिरने की वजह का पता नहीं चल पाया है। पुलिस प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

 

Kolar News 21 July 2021

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.