Video

Advertisement


हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की पुण्यतिथि पर सीएम शिवराज ने दी विनम्र श्रद्धांजलि
bhopal,CM Shivraj ,paid humble tribute, death anniversary , Major Dhyanchand
भोपाल। हॉकी में हिंदुस्तान को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने वाले 'हॉकी के जादूगर' मेजर ध्यानचंद की आज यानि गुरुवार को पुण्यतिथि है। बता दें कि ध्यानचंद ने भारत को तीन ओलंपिक स्वर्ण पदक दिलाए है। उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। मेजर ध्यानचंद की पुण्यतिथि पर मप्र के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी है।
 
सीएम शिवराज ने महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को स्मरण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा ‘विश्व के सर्वश्रेष्ठ हॉकी खिलाडिय़ों में से एक और हमारे 'हॉकी के जादूगर' पद्मभूषण मेजर ध्यानचंद को पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। अपने असाधारण खेल के माध्यम से भारत को विश्व में एक अलग पहचान दिलाने वाले इस अद्भुत खिलाड़ी का देश सदैव ऋणी रहेगा।
 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने अपने ट्वीट में कहा ‘सम्पूर्ण विश्व में भारत का मान बढ़ाने वाले, हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचन्द जी की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि।
Kolar News 3 December 2020

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.