भोपाल। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपनी सरकार के एक साल पूरे होने पर मंगलवार को अपना पांच साल का विजन डाक्यूमेंट जारी किया। राजधानी भोपाल के मिंटो हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की उपस्थिति में मध्यप्रदेश विजन-टू-डिलीवरी रोडमैप 2020-2025 का विमोचन किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष एन पी प्रजापति, वित्तमंत्री तरुण भनोट और मुख्य सचिव एस आर मोहंती उपस्थित थे।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि यह रोडमैप प्रदेश को विकास की ओर ले जाएगा। 15 साल बाद एक नई सरकार बनी है। वचन पत्र में जो कहा, वह किया जा रहा है। हमें खाली तिजोरी मिली है, बजट में कोई प्रवधान नहीं थी फिर भी घोषणा की। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि पिछली सरकार ने छलावा किया। 1700 करोड़ का बोझ हम पर थोपा और इस बोझ के साथ हमने काम शुरू किया। हमारी सरकार विजन की सरकार है, टेलीविजन की नही। उन्होंने कहा कि हमें जनता से प्रमाण पत्र चाहिए।
कर्जमाफी पर सीएम कमलनाथ ने कहा कि हमारी सरकार ने 365 दिन में 365 काम किये। किसानों का कर्ज माफ किया और एक साल में दो लाख तक का किसानों का कर्ज माफ किया। हमे प्रमाण पत्र जनता से चाहिए। किसानों की कर्जमाफी हमारी पहली प्राथमिकता थी। किसान का जन्म कर्ज में होता है और मरता भी कर्ज में है, लेकिन हमारी सरकार ने किसानों के चालू खाते का कर्ज भी माफ किया जिसने ट्रैक्टर लिया और अन्य में कर्ज लिया उसका माफ नहीं किया। उन्होंने बातया कि कर्जमाफी का दूसरा चरण आज से शुरू हो रहा है। जितने भी पात्र हैं उनके कर्ज माफ होगा। दूसरे चरण में एक लाख तक कर्ज माफ किया जा रहा है।
बिजली पर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस सराकर के राज में 100 रुपये में 100 यूनिट बिजली दिया जा रहा है। जिसका 85 लाख लोगों को फायदा हो रहा है। हमने रेत के लिए सरल नियम बनाये जो हमारे सामने चुनोती है। हमें नौजवानों के भविष्य की और मध्यप्रदेश की अर्थव्यवस्था की चिंता है।