Advertisement
भोपाल। सिंहस्थ-28 के दौरान उज्जैन में निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाए रखने के लिए मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने बड़ी तैयारी शुरू कर दी है और सदाबल सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट क्षेत्र से गुजरने वाली 132 केवी उज्जैन-रताड़िया ट्रांसमिशन लाइन के पांच टावरों को शिफ्ट करने का काम प्रारंभ कर दिया गया है।
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि प्लांट क्षेत्र के करीब 1026 मीटर लंबे और 686 मीटर चौड़े हिस्से में स्थित ये टावर लंबे समय तक पानी में डूबे रहते हैं, जिससे उनका नियमित रखरखाव मुश्किल होता है और लगातार नमी के कारण टावरों की मजबूती पर भी असर पड़ता है, इसलिए इन टावरों को उपयुक्त वैकल्पिक स्थानों पर स्थानांतरित किया जा रहा है।
यह लाइन शंकरपुरा स्थित 220 केवी सबस्टेशन को रताड़िया स्थित 132 केवी सबस्टेशन से जोड़ती है और रताड़िया सबस्टेशन सिंहस्थ मेला क्षेत्र में आता है, इसलिए उज्जैन शहर और मेला क्षेत्र की बिजली व्यवस्था के लिए यह लाइन बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |