Advertisement
भोपाल। केंद्र सरकार ने छोटे उद्योगों को बड़ा तोहफा दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट ने सूक्ष्म इकाइयों के लिए ऋण गारंटी निधि को 31 मार्च 2031 तक* जारी रखने का फैसला किया है। साथ ही *5 हजार करोड़ रुपए के नए कोष* को भी मंजूरी मिल गई है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस उद्योग हितैषी फैसले के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया है।
सीएम ने कहा कि इससे आने वाले 5 सालों में मुद्रा योजना के तहत *12.6 लाख करोड़ का कर्ज* छोटे कारोबारियों तक पहुंचेगा। सबसे राहत की बात - गारंटी फीस *1% से घटाकर 0.75%* कर दी गई है, जिससे छोटे उद्यमियों पर बोझ कम होगा और उन्हें आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |