Video

Advertisement


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पहुंचे ग्वालियर, डबरा में मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान समारोह और ग्वालियर पूर्व विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मेलन में हुए शामिल
jeetu patwari


ग्वालियर। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी जी आज ग्वालियर दौरे पर रहे। दौरे के दौरान झांसी रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।इसके पश्चात श्री पटवारी ने दतिया स्थित माँ पीतांबरा शक्तिपीठ मंदिर में माँ के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण की कामना की।
इसके बाद डबरा में आयोजित कुशवाहा समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह में श्री जीतू पटवारी शामिल हुए। समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को शिक्षा, परिश्रम और प्रतिभा के माध्यम से आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया।  पटवारी ने सभी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सफलता की शुभकामनाएँ दीं।दौरे के अगले चरण में  जीतू पटवारी ग्वालियर में आयोजित ग्वालियर पूर्व विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए। सम्मेलन में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक गतिविधियों एवं पार्टी को मजबूत बनाने से जुड़े विषयों पर संवाद किया गया।

Kolar News 18 October 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.