Advertisement
भोपाल। राजधानी के बैरागढ़ इलाके में 12-13 साल की आदिवासी बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या को लेकर थाने का घेराव किया गया। हिंदू संगठनों ने आरोपी मोबिल की फांसी की मांग और बुलडोजर कार्रवाई की मांग की। आपको बता दें हत्या के बाद बच्ची का शव बैरागढ़ के मुख्य बाजार के पीछे कृष्णा कॉम्प्लेक्स के पास स्थित एक वीरान खंडहरनुमा इमारत की तीसरी मंजिल पर कंबल में लिपटा मिला है।
*क्या है पूरा मामला -*
मृतका बैरागढ़ में पन्नी-प्लास्टिक बीनकर परिवार की मदद करती थी। परिजनों के अनुसार गुरुवार रात करीब 8 बजे वह घर से निकली थी, लेकिन लौटी नहीं। रातभर तलाश के बाद परिजनों ने बैरागढ़ थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने बाजार के CCTV खंगाले तो बच्ची 23 वर्षीय आरोपी मुईन बेग के साथ जाती दिखी। जांच में सामने आया कि आरोपी रात करीब 9:30 बजे बच्ची को खंडहर में ले गया, वहां दुष्कर्म के बाद मुंह में कपड़ा ठूंसकर और गला घोंटकर हत्या कर दी। कपड़े उतारकर सीढ़ियों पर फेंक दिए और शव को टूटी टेबलों के बीच छिपा दिया।
इलाके में भारी आक्रोश, प्रदर्शन
घटना के बाद बैरागढ़ में भारी आक्रोश है। शुक्रवार और शनिवार को स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों ने बैरागढ़ थाने का घेराव किया, थाने में घुसने की कोशिश की और आरोपी को फांसी देने की मांग को लेकर चक्काजाम किया। स्थिति को संभालने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। आरोपी से पूछताछ जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई और पॉक्सो सहित धाराएं जोड़ी जाएंगी।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |