Video

Advertisement


सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने वडनगर में सुना प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन
विष्णु दत्त शर्मा


गुजरात। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर देशभर में कार्यकम आयोजित हुआ। इस अवसर पर मोदी जी ने देश की जनता और कार्यक्रताओं को संबोधित किया वड़नगर तक की यात्रा पूरी कर पहुंचे सेवा यात्रियों के साथ सेवा यात्रा के राष्ट्रीय संयोजक एवं खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा भी इस अवसर के साक्षी बने। उन्होंने वड़नगर में सेवा यात्रियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना ।‘सेवा यात्रा’ का भावपूर्ण समापन उनकी जन्मस्थली वड़नगर में हुआ। काशी से और इससे पहले हाटकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया।
काशी से वड़नगर पहुंची सेवा यात्रा के यात्रियों का वीडी शर्मा ने आत्मीयता के साथ स्वागत किया और उनके साथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने सेवा यात्रियों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन भी किया। इस दौरान काशी से वड़नगर तक की यात्रा से जुड़े अनुभवों और सेवा भाव को लेकर यात्रियों में विशेष उत्साह नजर आया। प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन को उनकी जन्मस्थली वड़नगर में सेवा यात्रियों के साथ सुनना इस आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहा। सेवा यात्रा के माध्यम से काशी से वड़नगर तक की यात्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन से जुड़े सेवा और समर्पण के भाव को रेखांकित किया।
इस अवसर पर विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि सेवा यात्रा केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता की भावना को आगे बढ़ाने का माध्यम है। काशी से वड़नगर तक पहुंचे सेवा यात्रियों की सहभागिता इस भावना को और मजबूत करती है।

Kolar News 8 October 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.