Advertisement
भोपाल । राजधानी भाेपाल में बदमाशाें के हाैसलें बुलंद हाे गए है। बदमाश कितने बेखाैफ है इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वाे आए दिन वारदात काे अंजाम देकर पुलिस काे खुली चुनाैती दे रहे है। अभी एक सप्ताह पहले ही भोपाल में धार्मिक शोभायात्रा के दौरान हुए हिंसक हमले में 20 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद शनिवार देर रात काे भी कुख्यात बदमाश ने अपने साथियाें के साथ मिलकर एक युवक की सरेराह गाेली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई। रविवार काे शव का पाेस्टमार्टम करने के बाद परिजनाें काे साैंप दिया गया। इस दाैरान पाेस्टमार्टम रूम के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
जानकारी अनुसार घटना लीलाधर कॉलोनी छोला मंदिर थाना क्षेत्र की है। मृतक अमित वर्मा पुत्र राधेश्याम वर्मा (22) बरखेड़ी फाटक गली नंबर दो खटीकपुरा में रहता था। वह एक गार्मेंट्स शॉप में नौकरी करता था। लीलाधर कॉलोनी में आशू खटीक नाम के उसके दोस्त का जन्मदिन था। इसी का सेलिब्रेशन करने अमित दोस्तों के साथ आशू के घर शनिवार रात करीब 12 बजे पहुंचा था। यहां सभी दोस्त केक काटने के बाद सड़क पर खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। तभी कुख्यात बदमाश नसीम बन्ने खां और उसके करीब आधा दर्जन साथी दो बाइकों पर सवार होकर आए और अचानक हंगामा करने लगे। नसीम और उसके अन्य साथियों ने करीब 6 राउंड फायर किए। जिसमें से दो गालियां अमित के सिर और पेट में लगीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद बदमाश पिस्टल लहराते हुए फरार हो गए। दरअसल हमलावर राजा खटीक नाम के बदमाश की हत्या करना चाहते थे। लेकिन राजा वारदात के समय अमित के साथ था और उसे गाेली लगी। नसीम स्वयं को गैंगस्टर लॉरेज बिश्नोई का गुर्गा बताता है।
मृतक के भाई अतुल वर्मा ने बताया कि भाई अमित दोस्त का बर्थ डे सेलिब्रेट करने साथी के साथ उसके घर गया था। भाई की नसीम से किसी तरह की पुरानी रंजिश नहीं थी। वह अपने काम से काम रखने वाला व्यक्ति था, पूर्व में उसके खिलाफ कोई अपराध भी दर्ज नहीं है। एक दोस्त के कहने पर दूसरे दोस्त की बर्थ डे पार्टी में शामिल होने उसके साथ चला गया था।
टीआई सुरेश चंद्र नागर ने बताया कि नसीम और लीलाधर कॉलोनी में रहने वाले राजा खटीक की लेन-देन विवाद पर पुरानी रंजिश है। राजा की हत्या के इरादे से नसीम और साथी आए थे। नसीम ने अंधाधुंध फायरिंग की, जिससे गोली अमित को लगी और उसकी जान चली गई। अन्य किसी को चोट नहीं आई है। राजा वारदात के समय अमित और उसके दोस्तों के साथ ही था। आरोपी नसीम और वसीम पर नामजद केस दर्ज किया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस पार्टियां रवाना की हैं। आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |