Advertisement
गुना । मध्य प्रदेश के गुना में मंगलवार रात एक महिला ने पति से विवाद के बाद दो साल के बेटे की हत्या करने बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। महिला ने पहले मासूम बेटे को फांसी से लटकाया, उसके बाद खुद भी फांसी के फंदे से झूल गई। ससुराल वालाें ने मां- बेटे काे फंदे पर झुलता देखा ताे तुरंत उतारकर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाॅक्टर ने जांच उपरांत दाेनाें काे मृत घाेषित कर दिया। महिला के परिजनाें ने ससुराल वालों पर बेटी की हत्या का आराेप लगाया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार मामला राघौगढ़ के रामपुरा का है। 24 वर्षीय शिवानी की शादी तीन साल पहले रामेश्वर लोधा से हुई थी। उनका दो साल का बेटा शिवाय था। रामेश्वर शराब पीने का आदी था और नशे में पत्नी से आए दिन मारपीट करता था। मंगलवार रात भी पति-पत्नी में विवाद हुआ। इसके बाद शिवानी अपने कमरे में चली गई और बेटे के साथ फांसी लगा ली। रात करीब 10 बजे ससुराल वालों ने कमरे में देखा तो मां-बेटे फंदे से लटके मिले। उनका कहना है कि शिवानी का शरीर हल्का गर्म था, इसलिए तुरंत जिला अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मां-बेटे को मृत घोषित कर दिया।
मृतक महिला के पिता बुंदेल सिंह लोधा का कहना है कि दामाद रामेश्वर लाेधा आए दिन दहेज के लिए बेटी काे प्रताड़ित करता था। दो दिन पहले भी दामाद ने बेटी से मारपीट की थी। तब उसने पुलिस बुलाई थी। पुलिस ने भी दामाद को समझाया था। मंगलवार को भी बेटी का कॉल आया। उसने बताया था कि पति मारपीट कर रहा है। तब मैंने आने के लिए कहा तो बेटी ने मना कर दिया। पिता ने कहा, बेटी के साथ इतनी बड़ी घटना हो गई, लेकिन ससुराल वालों ने बताया तक नहीं। पिता का आराेप है कि बेटी फांसी लगाती तो गले पर निशान होते। उसके सिर पर भी चोट के निशान हैं। बेटी की हत्या की है। उन्हाेंने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |