Advertisement
भोपाल। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की जनता कांग्रेस को 145 से 150 सीट तक देने जा रही है।
राहुल गांधी मंगलवार को विदिशा में आयोजित चुनावी सभा में कहा कि प्रदेश के किसानों, युवाओं, छोटे व्यापारियों के साथ धोखा किया गया। भाजपा ने कहा था कि कांग्रेस किसानों का कर्ज माफ नहीं कर पाएगी, लेकिन हमने पिछली बार किसानों का कर्ज माफ किया। उन्होंने भाजपा शासनकाल में बेरोजगारी बढ़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में आप युवाओं से पूछेंगे कि- आप क्या करते हैं? उनका जवाब होता है- कुछ नहीं। उन्होंने राज्य के विकास और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के भाजपा के दावों को गलत बताया।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |