Advertisement
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को बैतूल के बाद शाजापुर पहुंचे और यहां चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा की ऐसी आंधी चली है कि कांग्रेस के तंबू उखड़ गए। दिल्ली में बैठकर चुनावों का हिसाब लगाने वाले पॉलिटिकल मेहरबान इसका आकलन नहीं कर पाए हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के पास आपको देने के लिए सिर्फ निराशा है। ये पार्टी स्वभाव से ही गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण को बढ़ावा देती है। कांग्रेस के न संगठन में दम है और न नीयत साफ है। कांग्रेस अब डरने लगी है। लॉकरों से सोना निकल रहा है। कांग्रेस जहां भी आती है, बर्बादी लेकर आती है।
मोदी ने कहा कि कांग्रेस को हमेशा अपने बच्चों की चिंता रहती है। ये भाजपा ही है, जो आपके बच्चों की चिंता कर रही है। कांग्रेस के एक महाज्ञानी नेता जो बोलते हैं, आपने सुना होगा। मैं पूछना चाहता हूँ कि, यहां कितने लोगों ने अंग्रेजी में पढ़ाई की है। कांग्रेस ने 50 साल तक देश में राज किया। पंचायत से पार्लियामेंट तक कांग्रेस की ही सरकार थी। अंग्रेजी में पढ़ाई करने वालों की संख्या फिर इतनी काम क्यों है? क्या भाजपा ने अंग्रेजी स्कूल में ताला लगाया है? एक तो अंग्रजी में पढ़ाया नहीं, फिर क्या इंजीनियरिंग अंग्रेजी में कर सकते हैं क्या? क्या गरीब को इंजनियरिंग, डॉक्टरी करने का हक सिर्फ इसलिए नहीं है, क्योंकि उसने अंग्रेजी में पढ़ाई नहीं की। ये महाज्ञानी कहते हैं कि आपको आपकी भाषा सीखने की जरूरत नहीं है। इनकी इसी सोच ने देश को बर्बाद किया है। हमारा संकल्प है गरीब से गरीब बेटा-बेटी को भी पढ़ने का हक मिलेगा।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |