Video

Advertisement


सांसद संजय सिंह की न्यायिक हिरासत 14 दिन और बढ़ी
new delhi, Judicial custody ,MP Sanjay Singh

नई दिल्ली। दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने शुक्रवार को दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह की न्यायिक हिरासत 14 दिन और बढ़ा दी। स्पेशल जज एमके नागपाल ने ये आदेश दिया। संजय सिंह की न्यायिक हिरासत आज खत्म हो रही थी, जिसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया था।

कोर्ट ने 13 अक्टूबर को संजय सिंह को आज तक की न्यायिक हिरासत में भेजा था। 13 अक्टूबर को संजय सिंह ने कोर्ट से जेल में महात्मा गांधी, भगत सिंह, अंबेडकर, राम मनोहर लोहिया और रघु ठाकुर की करीब 15 किताबें पढ़ने की अनुमति मांगी थी, जिसे कोर्ट ने मंजूरी दे दी। कोर्ट ने संजय सिंह को जिन पुस्तकों को पढ़ने की अनुमति दी है, उनमें महात्मा गांधी लिखित सत्य के प्रयोग, राममनोहर लोहिया की पांच पुस्तकें विद्यार्थी और राजनीति, भारत विभाजन के अपराधी, फ्रैंच कर्म प्रकार और चरित्र निर्माण : आवाहन, निजी और सार्वजनिक क्षेत्र, अर्थशास्त्र मार्क्स के आगे, रघु ठाकुर लिखित पुस्तक समाजवाद का वैचारिक आधार, गांधी और अंबेडकर, जाति प्रथा, समाजवादी संशय और उत्तर, अंबेडकर की एनिहिलेशन ऑफ कास्ट (जाति भेद का उच्छेद), सुधीर विद्यार्थी की शहीद भगतसिंह क्रांति का साक्ष्य, सुशील कपूर की नेल्सन मंडेला, भगत सिंह की मैं नास्तिक क्यों हूं, गेल ओमवेट की अंबेडकर प्रबुद्ध भारत की ओर नामक पुस्तकें पढ़ने की इजाजत दी थी।

आज पेशी के दौरान बाहर संजय सिंह ने पत्रकारों के सवालों पर कहा कि सत्ता के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा।

उल्लेखनीय है कि 10 अक्टूबर को कोर्ट ने संजय सिंह को 13 अक्टूबर तक की ईडी हिरासत में भेजा था। 5 अक्टूबर को कोर्ट ने संजय सिंह को 10 अक्टूबर तक की ईडी हिरासत में भेजा था। सुनवाई के दौरान ईडी ने कहा था कि दो करोड़ रुपये का लेनदेन दो किश्तों में किया गया। यह लेनदेन संजय सिंह के घर पर हुआ। इसकी पुष्टि दिनेश अरोड़ा ने की थी। ईडी की अर्जी में इंडोस्प्रिट से पैसों के लेनदेन का भी ज़िक्र हुआ है। इसमें कहा गया है कि सर्वेश को सजंय सिंह के घर पर पैसा दिया गया, जो कि सजंय सिंह का कर्मचारी है। दिनेश अरोड़ा ने इसकी पुष्टि की है। तब सजंय सिंह की ओर से कहा गया था कि ईडी झूठ बोल रहा है। कोर्ट ने ईडी से पूछा था कि क्या सजंय सिंह के कर्मचारियों का बयान दर्ज किया है। कोर्ट ने पूछा था कि जब सजंय सिंह के खिलाफ आपके पास पुख्ता सबूत थे फिर गिरफ्तारी में इतना समय क्यों लगा। ईडी ने संजय सिंह को 4 अक्टूबर को उनके सरकारी आवास पर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था।

Kolar News 27 October 2023

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.