Video

Advertisement


भाजपा रिपोर्ट कार्ड की राजनीति करती है: जेपी नड्डा
ijal, BJP, report card politics, JP Nadda

आइजल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा है कि भाजपा रिपोर्ट कार्ड की पॉलिटिक्स में विश्वास रखती है न कि जाति, धर्म, भाषा, क्षेत्रीयता आदि के आधार पर वोट बैंक की पॉलिटिक्स में।

भाजपा अध्यक्ष शुक्रवार को मिजोरम की राजधानी आइजल में एक निजी होटल में मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के विजन डॉक्युमेंट जारी करने के बाद संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए के सत्ता में आने के बाद से राजनीति की परिभाषा ही बदल गई है। अब पॉलिटिक्स ऑफ परफॉर्मेंस का जमाना आ गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की राजनीति परफॉर्मेंस पर आधारित है। उन्होंने कहा कि चुनाव के मौके पर चुनावी घोषणा पत्र और विजन डॉक्यूमेंट सभी राजनीतिक दल जारी करते हैं लेकिन, भाजपा जब अपना विजन डॉक्यूमेंट जारी करती है तो वह डॉक्यूमेंट ऑफ रियलिटी होता है। क्योंकि, घोषणा पत्र में कही गई बातें लागू कैसे होगी, उसका क्या तरीका होगा, उसका क्या रोड मैप होगा आदि पर पहले ही रिसर्च कर लिया जाता है।

उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से पूर्वोत्तर में सकारात्मक परिवर्तन हुआ है। गतिविधियों की श्रृंखला तैयार हो गई है। शांति समृद्धि और विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। पूर्वोत्तर राज्यों में बंद, हड़ताल, चक्का जाम, उग्रवाद आदि का जमाना जा चुका है। उन्होंने कहा कि 80 फ़ीसदी उग्रवाद का खात्मा हो चुका है। आर्म्ड फोर्स स्पेशल पावर एक्ट आफ्सपा पूर्वोत्तर के 66 फ़ीसदी इलाकों से हटाया जा चुका है।

भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पूर्वोत्तर के विकास का आठ पिलर मानते हैं। इनमें पीस, पावर, परफॉर्मेंस, 5जी नेटवर्क, कल्चरल इंप्रूवमेंट, नेचुरलर फार्मिंग और खेल शामिल है। ये आठ पिलर भारत को मजबूती देते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का सबका साथ सबका विकास सबका प्रयास की राजनीति इन दिनों देश में हो रही है। अपने संबोधन में भाजपा अध्यक्ष ने केंद्र सरकार की ओर से पूर्वोत्तर के विकास के लिए किए गए कई उल्लेखनीय कार्यों का जिक्र किया। साथ ही उन्होंने विपक्षी दलों को आड़े हाथों लिया। इस दौरान भाजपा अध्यक्ष के साथ मंच पर मिजोरम प्रदेश भाजपा अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू, नगालैंड के उपमुख्यमंत्री वाय पट्टन, भाजपा के राष्ट्रीय नेता तथा पूर्वोत्तर प्रभारी संबित पात्रा, पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ए एंथोनी समेत कई अन्य वरिष्ठ नेता एवं पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Kolar News 27 October 2023

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.