Advertisement
बारामूला। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के उड़ी में हथलंगा से कुछ दूर शनिवार सुबह आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में अब तक दो आतंकवादी मारे गए हैं। इस क्षेत्र में छुपे अन्य आतंकियों की तलाश में अभियान और तेज कर दिया गया है।
उड़ी में हथलंगा से कुछ दूरी पर आतंकवादियों के छुपे होने की पुष्ट सूचना के बाद सेना और बारामूला पुलिस ने संयुक्त रूप से इलाके को घेरकर अभियान शुरू किया। इस तलाशी अभियान के दौरान छुपे आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके फौरन बाद सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभालते हुए जवाब दिया। इस दौरान शुरू हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया है। बताया जा रहा है कि तीसरा आतंकी घायल हो गया है। मारे गए आतंकवादियों की फिलहाल पहचान के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
Kolar News
16 September 2023
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.
Created By: Medha Innovation & Development
|