Advertisement
भोपाल। प्रत्येक वर्षों की तरह इस वर्ष भी बुधवार, 30 अगस्त को रक्षाबंधन पर्व पर जेलों में बंदियों को उनकी बहनों द्वारा राखी बांधने की विशेष मुलाकात की सुविधा दी जाएगी। यह जानकारी केन्द्रीय जेल के अधीक्षक सतीश कुमार उपाध्याय ने दी।
उन्होंने बताया कि भाई बहन के पर्व को ध्यान में रखते हुए मुलाकात के लिए प्रात: 8 बजे से 2 बजे तक पंजीयन कराया जाएगा। बहनों को फोटोयुक्त पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा। यह व्यवस्था केन्द्रीय जेल एवं सर्किल के अन्तर्गत आने वाली जेलों में की गई है।
जेल अधीक्षक ने बताया कि परिरूद्ध बंदियों से बहनों की मुलाकात कराने के लिए जिलेवार अलग-अलग काउंटर बनाये गये हैं। मुलाकात काउंटर में नाम लिखवाने के बाद बहनों को टोकन प्राप्त करना अनिवार्य होगा। पांच वर्ष की आयु के बच्चों को प्रवेश दिया जाएगा। जेल प्रशासन द्वारा अक्षत, हल्दी, तिलक, थाली की व्यवस्था की जायेगी। बहनों को 100 ग्राम मिठाई एवं रक्षासूत्र ले जाने की पात्रता होगी। शेष अन्य सामग्री पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगी। बंदियों से उनकी बहनों की मुलाकात विशेष सुरक्षा प्रबंध के दायरे में होगी। जेल प्रशासन द्वारा बनाये गये नियमों का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य होगा। नियमों का पालन न करने पर संबंधित की मुलाकात नहीं कराई जाएगी।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |