Advertisement
भोपाल। मध्य प्रदेश के सभी स्कूलों में चंद्रयान-3 की लैंडिंग का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। इस संबंध में शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सारा देश आज गर्व से भरा हुआ है। मन आनंद और प्रसन्नता से सरोबार है। यह देश के लिए गौरव का दिन है।
शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी स्कूलों में चंद्रयान 3 की लैंडिंग का सीधा प्रसारण बच्चों को दिखाने के लिए निर्देश दिए हैं, जिसमें कहा गया है कि शाम 5.27 से 6.30 तक स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए विशेष सभा के आयोजन की तैयारी है। इसके साथ ही जो विद्यार्थी आज सीधा प्रसारण नहीं देख पाएंगे, उनके लिए गुरुवार को इसकी रिकार्डिंग दिखाने की व्यवस्था करने को कहा गया है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |