Advertisement
एयर इंडिया की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही है। एक ही दिन में दो रूट्स पर उड़ान भरने वाली दो फ्लाइट्स में खाने को लेकर पैसेंजर्स ने शिकायत की। इनमें एक मशहूर शेफ संजीव कपूर हैं।एक पैसेंजर को बिजनेस क्लास के खाने में कीड़ा मिला। संजीव कपूर ने खाने की फोटो पोस्ट करके पूछा क्या ये खाना हम भारतीयों को नाश्ते में खाना चाहिए। दोनों ट्वीट्स वायरल हो रहे हैं और कमेंट्स में दूसरे पैसेंजर्स भी खराब या अनहाइजीनिक खाने को लेकर अपने अनुभव शेयर कर रहे हैं। पहली घटना मुंबई से चेन्नई जाने वाली फ्लाइट नंबर AI671 में हुई। पैसेंजर महावीर जैन ने रात 10.18 पर खाने का वीडियो पोस्ट किया जिसमें एक कीड़ा प्लेट में चलता दिखाई दे रहा था। महावीर जैन ने अपनी फ्लाइट और सीट नंबर लिखकर बताया कि ऐसा लगता है कि हाइजीन का खयाल नहीं रखा गया है।एअर इंडिया ने उनके ट्वीट का जवाब देते हुए कहा, ‘डियर मिस्टर जैन, फ्लाइट में आपका अनुभव खराब रहा उसके लिए हम क्षमा मांगते हैं। हम खाना परोसने की प्रक्रिया के हर कदम पर हाइजीन का खयाल रखते हैं। हम ये मामला अपनी केटरिंग टीम के साथ शेयर करेंगे, ताकि तुरंत गलती का रिव्यू करके कार्रवाई की जा सके।संजीव कपूर ने 26 फरवरी को रात 8.54 पर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, ‘जागो एअर इंडिया’ नागपुर से मुंबई की फ्लाइट 0740 में मुझे ठंडा चिकन टिक्का तरबूज, खीरा, टमाटर और सेव के साथ सर्व किया गया। साथ में सैंडविच थी, जिसमें पत्तागोभी और मेयोनीज की फिलिंग ना के बराबर थी। इसके साथ चाशनी में डूबा एक स्पंज का टुकड़ा था, जिस पर क्रीम और यलो टॉपिंग है।उन्होंने अपनी प्लेट की फोटो पोस्ट करके पूछा कि क्या भारतीय ऐसा नाश्ता करते हैं?संजीव कपूर के ट्वीट के जवाब में एअर इंडिया ने कहा कि हम लगातार अपनी सेवाओं में इजाफा कर रहे हैं और कल (27 फरवरी) से इस सेक्टर में हमारे पार्टनर ताज संस एंड ऐंबैस्डर केटरिंग करेंगे। भरोसा रखिए आने वाले समय में फ्लाइट में परोसे गए खाने का अनुभव अच्छा रहेगा।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |