Advertisement
दिवालिया होने की कगार पर खड़े पाकिस्तान ने अपने करीबी मुस्लिम दोस्त तुर्किये के साथ बड़ा फरेब किया। हाल ही में पाकिस्तान सरकार ने तुर्किये के भूकंप पीड़ितों को कुछ मदद भेजी थी। खास बात यह है कि यह वही रिलीफ मटैरियल था जो पिछले साल पाकिस्तान में आई बाढ़ के दौरान तुर्किये ने पाकिस्तान भेजा था।पाकिस्तान की इस हरकत का खुलासा तुर्किये की राजधानी अंकारा में रह रहे एक पाकिस्तानी स्टूडेंट ने वीडियो मैसेज में किया। पाकिस्तान की सोशल एक्टिविस्ट जाहरा बलोच ने सोशल मीडिया पर यह वीडियो शेयर किया है।तुर्किये और सीरिया में 6 फरवरी को 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था। दोनों देशों में कुल मिलाकर 47 हजार लोगों की मौत हुई थी। तुर्किये में मरने वालों का आंकड़ा करीब 42 हजार हो चुका है। मुश्किल वक्त में भारत समेत कई देशों ने तुर्किये को मदद भेजी।तुर्किये कश्मीर समेत कई मुद्दों पर पाकिस्तान का हर प्लेटफॉर्म पर साथ देता रहा है। लिहाजा, पाकिस्तान ने भी मदद भेजी। अब इसी मदद पर विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, पाकिस्तान की शाहबाज शरीफ सरकार ने तुर्किये को मदद के नाम पर वही बची-खुची राहत सामग्री भेज दी, जो पिछले साल तैयब एर्दोगन सरकार ने पाकिस्तान के बाढ़ पीड़ितों को भेजी थी।इस बाढ़ से करीब 3 करोड़ लोग प्रभावित हुए थे। करीब 2 हजार लोगों की मौत हुई थी। दुनिया के कई देशों और संगठनों ने पाकिस्तान की मदद की थी।तुर्किये और सीरिया में 6 फरवरी को सुबह 3 बड़े भूकंप आए थे। तुर्किये के वक्त के मुताबिक, पहला भूकंप सुबह करीब चार बजे (7.8), दूसरा करीब 10 बजे (7.6) और तीसरा दोपहर 3 बजे (6.0) आया। इसके बाद आफ्टर शॉक्स भी दर्ज किए गए। इनकी तीव्रता 4 से 5 रही। तुर्किये में 7 फरवरी सुबह 8.53 पर फिर भूकंप आया। इसके बाद दोपहर 12.41 बजे 5.4 तीव्रता का भूकंप आया।6 फरवरी को आए 3 बड़े भूकंप से तुर्किये और सीरिया में मरने वालों की संख्या 47 हजार से ज्यादा हो चुकी है। तुर्किये में 41,156 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। सीरिया में 5,800 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक, दोनों देशों में 2 करोड़ 60 लाख लोगों को मदद की जरूरत है। पिछले 75 साल में पहली बार WHO इतने बड़े लेवल पर रेस्क्यू ऑपरेशन कर रहा है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |