Advertisement
ललिता नगर स्थित राशन की दुकान पर शुक्रवार को लाइन में खड़ी एक गर्भवती महिला बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। घटना स्थल पर मौजूद वार्ड-83 की पार्षद मनफूल मीणा के पति श्याम सिंह मीणा तत्काल अपनी गाड़ी से महिला को जेके अस्पताल लेकर पहुंचे। करीब दो घंटे के उपचार के बाद महिला की तबियत ठीक होने उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।
श्यामसिंह मीणा ने बताया कि मैं राशन की दुकान का निरीक्षण करने गया था। उसी दौरान अब्बास नगर निवासी शीला (35)पति हरिकेश की तबियत बिगड़ गई। वह शुक्रवार सुबह 9 बजे से राशन लेने के लिए लाइन में लगी थी। दोपहर डेढ़ बजे के करीब उसका बीपी लो हो गया। यदि समय पर गर्भवती महिला का उपचार नहीं कराते तो उसकी और उसके बच्चे की जान का खतरा बढ़ जाता। डॉक्टरों ने बताया कि महिला को माइनर हार्ट अटैक भी आया था।
कोलार में राशन की दुकानों पर व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रहीं। लोगों की शिकायत है कि गेहूं, चावल, शक्कर, नमक लेने के लिए दुकान के चार-पांच चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। कभी आधार कार्ड की फोटो कॉपी मांगी जाती है तो कहीं पीओएस मशीन का सर्वर बंद होने के बाद भी अंगूठा लगवाया जाता है। राशन वितरण की व्यवस्था सुधारने के लिए कोलार में लोग एसडीएम माया अवस्थी, क्षेत्रीय विधायक रामेश्वर शर्मा को घेर चुके हैं। बाजवूद इसके लिए लोगों की परेशानियां कम नहीं हो रहीं।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |