Advertisement
मध्यप्रदेश के पांढुर्ना राष्ट्रीय राजमार्ग 47 पर एक तेज़ रफ़्तार वाहन ने सड़क पार कर रही महिलाओं को कुचल दिया। जिससे एक महिला की मौत हो गयी। वहीं चार घायल बतायी जा रहीं है। बताया जा रहा है वाहन चालक नशे में धुत था और गाड़ी काफी तेज़ चला रहा था। महिलाएं खेत में काम करने के लिए जा रही थी उसी दौरान यह हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर 11:30 बजे दुपहिया वाहन क्रमांक एमएच 49 बीयू 9515 पर सवार होकर राजेश ठवरे उम्र 45 साल निवासी नागपुर की ओर से पांढुर्णा आते समय बड़चिचोली बायपास के समीप ढाबे के पास सड़क पार करते समय खेत में मजदूरी करने जा रही पांच महिला सड़क दुर्घटना का शिकार हुई। इस भीषण घटना में इंदुबाई पति काशीराम डोबले उम्र 50 साल निवासी बड़चिचोली की सर पर गंभीर चोट लगने से घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हुई। बड़चिचोली चौकी प्रभारी आशीष भीमटे ने दल के साथ घटनास्थल पहुंचकर चार घायल महिलाओ को 108 एंबुलेंस की मदत से सिविल अस्पताल पांढुर्णा भेजा। जिन में सीमा गोपाल बिसेन व निर्मला राजू पराड़कर की हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सको ने नागपुर रेफर किया। दो अन्य महिला में मनीषा किरण डीगरसे व मीना पठाड़े का सिविल अस्पताल पांढुर्णा में ईलाज जारी है। पुलिस ने लापरवाह वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2023 Kolar News.
Created By:
![]() |