Advertisement
मध्यप्रदेश की धरती पर खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 का शानदार आगाज़ हो चूका है। भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में खेलो इंडिया यूथ गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी हुई। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ,खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ,खेल राज्य मंत्री निशिथ प्रमाणिक और मध्य प्रदेश की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया मौजूद रहीं। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज ने घोषणा की ,कि जीतने वाले खिलाड़ियों को 5 लाख रुपये की सम्मान राशि दी जाएगी। खेलों में आगे बढ़ने के लिए खिलाड़ियों को सम्मान राशि देंगे। ताकि आने वाले खेलों के लिए खिलाड़ी अच्छी तैयारी कर सकें। वहीं अभिनेता जय भानुशाली ने कार्यक्रम को होस्ट किया। कार्यक्रम की शुरुआत में अभिलिप्सा पांडा द्वारा 'हर हर शंभु' और नटराज डांस ग्रुप की प्रस्तुति, प्रिंस डांस ग्रुप द्वारा जी-20 की "वसुधैव कुटुम्बकम" पर शानदार डांस प्रस्तुति दी गई। समारोह में मशहूर गायक शान जिन्होंने खेलो इंडिया यूथ गेम्स के थीम सॉन्ग को आवाज दी है। उन्होंने अपनी प्रस्तुति दी। गायिका नीति मोहन ने नर्मदा अष्टक की प्रस्तुति दी। स्टेडियम के मुख्य ग्राउंड पर। लगभग 100 मीटर लंबा स्टेज बनाया गया है। जिसमें मध्य प्रदेश की संस्कृति और ऐतिहासिक धरोहरों को दर्शाया गया है। इसमें नर्मदा घाट, खजुराहो मंदिर, भीम-बेटका, महाकाल महालोक, सांची स्तूप, ओरछा के मंदिर, भेड़ाघाट और ग्वालियर फोर्ट बनाया गया था। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 के शुभारंभ कार्यक्रम में लेजर शो, आतिशबाजी की रंगारंग प्रस्तुति भोपाल वासियों को देखने मिली।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |