Advertisement
प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष आरएन चंद के निर्देश पर सुदूरवर्ती एवं सीमावर्ती ग्राम देवली एवं धोबीखेड़ी में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मुकेश कुमार दांगी ने नालसा एवं सालसा की योजनाएं, राज्य शासन की योजनाओं, निःशुल्क विधिक सहायता योजना, मध्यप्रदेश अपराध पीडित प्रतिकर योजना-2015, जनोपयोगी लोक अदालत, विधिक एवं कानून की जानकारी विस्तृत रूप से गांव के लोगों को दी गई। सचिव दांगी ने कहा कि कोई भी विधिक या अन्य समस्या हो तो जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जो जिला न्यायालय परिसर में स्थित है उसमें आकर अपनी समस्याओं का निराकरण करा सकते है। इस दौरान ग्रामीणजनों को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए उन्हें उदाहरण देकर समझाया गया। जिला विधिक सहायता अधिकारी अनीस उद्दीन अब्बासी ने आगामी 11 फरवरी 2023 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत में अपने प्रकरणों का निराकरण कराने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही टेली लॉ योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। शिविर में नायब तहसीलदार सपना झालरिया एवं गांव के सरपंच तथा सचिव उपस्थित थे।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |