Advertisement
पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि बहुत कम समय में मांडू उत्सव ने अपनी व्यापक पहचान बनाई है। मांडू पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। मंत्री ठाकुर मांडू उत्सव के शुभारंभ को संबोधित कर रही थी। मंत्री ठाकुर ने कहा कि मांडू उत्सव के माध्यम से हम मांडू और उसके आस-पास के क्षेत्रों की सुंदरता और समृद्ध इतिहास को प्रदर्शित कर रहे हैं। मांडू मालवा क्षेत्र के एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में उभरेगा। इसमें मांडू उत्सव महत्वपूर्ण साबित होंगा।
औद्योगिक नीति और निवेश प्रोत्साहन मंत्री श्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने कहा कि मांडू उत्सव से मध्यप्रदेश का पर्यटन विभाग मांडू की ऐतिहासिक विरासत को देश व दुनिया के सामने लाने में सफल रहा है। पर्यटक मांडू को विशेष पर्यटन स्थल के रूप में पहचानते है। अब घरेलू पर्यटकों के साथ अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों की रुचि मांडू के प्रति बढ़ रही है। यह प्रयास स्थानीय समुदाय को आर्थिक गति प्रदान करेगा। सांसद धार-महू श्री छतर सिंह दरबार भी उपस्थित रहें। मांडू उत्सव 11 जनवरी तक जारी रहेगा।
मध्यप्रदेश सरकार द्वारा आयोजित और ई-फैक्टर एंटरटेनमेंट द्वारा क्यूरेट किए जा रहे पांच दिवसीय मांडू उत्सव में यहाँ की ऐतिहासिक विरासत को प्रदर्शित किया जl रहा है। मांडू उत्सव में पर्यटक कई गतिविधियों का लुत्फ उठा सकेंगे। इसमें हॉट एयर बलून की सवारी से लेकर हेरिटेज वॉक , पवित्र रेवा कुंड में शाम को मां नर्मदा आरती से लेकर सूर्योदय योग तक के कार्यक्रम होंगे। साइकिल यात्रा से लेकर स्टोरी टेलिंग के सत्र होंगे। चौथे संस्करण के मांडू महोत्सव में कार्यक्रमों की एक जीवंत श्रृंखला है। स्थानीय स्वाद से जोड़ने के लिए मांडू में फूड जोन बनाया जा रहा है। इसमें आगंतुकों को स्थानीय व्यंजन का आनंद लेने का अवसर मिलेगा। एक जिला एक उज्पाद के तहत हस्त शिल्प की कला से भी रूबरू होंगे पर्यटक। इसकी खरीदी भी कर सकेंगे।
मांडू उत्सव में स्थानीयता को विशेष महत्व दिया जा रहा है। स्थानीय कलाकार और संस्था जैसे नूपुर कला मंदिर, नव्या चौरसिया, देवराज वशिष्ठ, दीक्षा सोनवलकर, अंजलि सचान, इशिता मुकाती, गुरमीत सिंह डंग, आनंदी लाल भवेल आदि द्वारा उम्दा प्रस्तुति दी जाएगी। साथ ही महोत्सव में 11 जनवरी 2023 की शाम को लोकप्रिय कवि सम्मेलन का आयोजन होंगा। इस वर्ष मांडू उत्सव में जज़्बा-ए-जुनून, तापी प्रोजेक्ट, मामे खान और तरकश बैंड सहित प्रमुख संगीत बैंडों की प्रस्तुतियों होंगी। जो पर्यटकों को मंत्र-मुग्ध करेंगी। मांडू पश्चिमी मध्य प्रदेश के धार जिले में स्थित है। मांडू अपने झरनों और अविश्वसनीय स्मारकों के लिए जाना जाता है। यहाँ के शानदार दृश्य पर्यटकों को आकर्षित करते है। घने बादल व सुंदर पहाड़ी के बीच एक सुखद व शांतिपूर्ण वातावरण मिलता हैं। मांडू में अफ्रीकी मूल के बाओबाब पेड़ इसकी पहचान है। जो मांडू की इमली के रूप में पहचाने जाते है। मांडू महोत्सव की अधिक जानकारी के लिए https://www.mandufestival.com/contact-us पर प्राप्त की जा सकती है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |