Video

Advertisement


मुहूर्त राहुकाल राशिफल चौघड़िया गुरुवार 29 दिसंबर 2022
मुहूर्त  राहुकाल  राशिफल  चौघड़िया  गुरुवार 29 दिसंबर  2022

शक सम्वत 1944

विक्रम सम्वत 2079 श्री नल

मास    पौष

तिथि    सप्तमी - 19:19:46 तक

नक्षत्र     पूर्वाभाद्रपद - 11:44:29 तक

करण    गर - 07:57:53 तक, वणिज - 19:19:46 तक

पक्ष     शुक्ल

योग     व्यतीपात - 11:44:56 तक

वार     गुरूवार

सूर्य राशि धनु

सूर्योदय    07:12:50

सूर्यास्त     17:33:04

चन्द्र राशि     मीन

ऋतु    शिशिर

शुभ समय=अभिजित 11:44:24 से 12:30:46 तक

दिशा शूल दक्षिण

राहु काल 13:40:29 से 14:58:00 तक

सुझाव- हाथ में राई लेकर तथा अपने ईष्टदेव को प्रणाम कर घर से निकलें।

----------------

दिन का चौघड़िया

=======

शुभ 07:12 AM - 08:29 AM

रोग 08:29 AM - 09:46 AM

उद्वेग 09:46 AM - 11:03 AM

चर 11:03 AM - 12:20 AM

लाभ 12:20 AM - 13:37 PM

अमृत 13:37 PM - 14:54 PM

काल 14:54 PM - 16:11 PM

शुभ 16:11 PM - 17:33 PM

टिप्पणी -१२ घण्टे की घड़ी दिल्ली के स्थानीय समय के साथ और सभी चौघड़िया मुहूर्त!

==============================

राशिफल-

=========

मेष 

आज आपके बढ़ते हुए खर्च आपका सिरदर्द बन सकते हैं, जिनको लेकर आप अपने किसी मित्र से बातचीत भी करेंगे, लेकिन कुछ खर्च ऐसे होंगे, जो मजबूरी में आपको ना चाहते हुए करने पड़ेंगे और व्यापार में यदि कुछ समस्याएं आपको परेशान कर रही थी, तो उनका समाधान भी आप कर सकते है 

वृष 

आज का दिन आपके लिए आय के नवीन स्त्रोत दिलाने वाला रहेगा। आपको किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिल सकता है, लेकिन आपको आज अपनी प्रिय वस्तुओं को संभालकर रखना होगा, नहीं तो उनके खोने व चोरी होने का भय सता रहा है। 

मिथुन 

आज का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। आपको आज संतान पक्ष की ओर से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। प्रेम विवाह की तैयारी कर रहे लोगों को आज परिवार के सदस्यों से मंजूरी मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। 

कर्क 

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आपको आज सबको साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे और आपकी इच्छा काफी हद तक पूरी भी हो सकती है, लेकिन परिवार के कुछ सदस्यों में आपसी मतभेद के कारण समस्या रहेगी। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही समस्या के लिए आप अपने किसी मित्र से बातचीत कर सकते हैं। 

सिंह 

आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं से भरा रहने वाला है। आपको कोई वाहन चलाते समय चोट लग सकती है, इसलिए वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं। कार्य क्षेत्र में आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है, जिससे आप घबराएंगे नहीं व उन्हें समय रहते पूरा करके देंगे, 

कन्या 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपका यदि जीवनसाथी से किसी बात पर कोई लड़ाई झगड़ा चल रहा है, तो वह दूर होगा और आप एक दूसरे के और करीब आएंगे। भाई बहनों से आज आप किसी संपत्ति संबंधित विवाद में ना उलझे और वरिष्ठ सदस्यों की बात मानकर आगे बढ़े, 

तुला 

आज का दिन आपके लिए घर परिवार में चल रही समस्याओं से आपका मन परेशान रहेगा और आप अपने कामों पर पूरा फोकस नहीं कर पाएंगे। संतान के स्वास्थ्य को लेकर भी आपको डॉक्टर से सलाह मशवरा करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। 

वृश्चिक 

आज का दिन आपके लिए जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचने के लिए रहेगा। आप यदि किसी सदस्य के भविष्य से संबंधित कोई फैसला ले, तो उसे बहुत ही सावधानी से ले, नहीं तो आपसे कोई बड़ी चूक हो सकती है और अविवाहित जातकों के जीवन में किसी अजनबी का आगमन हो सकता है। 

धनु 

आज का दिन आपके लिए आय में वृद्धि लेकर आएगा और आपकी आय बढ़ने से आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। आप अपने कुछ पुराने कर्जे भी आसानी से उतार पाएंगे, लेकिन आप कार्यक्षेत्र में अधिकारियों की बात का पूरा मान रखते हुए उनकी बात समझें। 

मकर 

आज का दिन आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा। आपके खर्चे बढ़ने से आप परेशान रहेंगे और प्रेम जीवन जी रहे लोगों आज किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है, जो लोग किसी नए व्यवसाय की शुरुआत करना चाहते हैं, तो उनकी वह इच्छा आज पूरी होगी। जो लोग नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे है, वह आज किसी अच्छी नौकरी को पा सकते हैं। 

कुंभ 

आज आपको संतान का पूरा साथ मिलेगा, लेकिन आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको कुछ व्यवसाय संबंधी मामलों को मिल बैठकर सुलझाना होगा व यदि आपने अपने बिजनेस के लिए भी कुछ प्लानिंग की हुई है, तो उसमें आगे बढ़े, 

मीन 

आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको अपने व्यापार में कुछ नये उपकरणों को भी शामिल करने का मौका मिलेगा और कार्यक्षेत्र में आपके चेहरे की चमक देखकर आपके शत्रु भी हैरान रहेंगे। आपको आज कुछ सामाजिक कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेने का मौका मिलेगा, 

====================

आचार्य आशु जी

9899606198

Kolar News 29 December 2022

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.