Video

Advertisement


मुहूर्त राहुकाल राशिफल चौघड़िया शुक्रवार 23 दिसंबर 2022
मुहूर्त  राहुकाल  राशिफल  चौघड़िया  शुक्रवार 23 दिसंबर 2022

शक सम्वत 1944

विक्रम सम्वत 2079 श्री नल

मास पौष

तिथि   अमावस्या - 15:48:55 तक

नक्षत्र    मूल - 25:13:40 तक

करण   नाग - 15:48:55 तक, किन्स्तुघ्ना - 25:59:54 तक

पक्ष    कृष्ण

योग     गण्ड - 13:40:03 तक

वार     शुक्रवार

सूर्य राशि धनु

सूर्योदय    07:10:22

सूर्यास्त     17:29:35

चन्द्र राशि     धनु

ऋतु     शिशिर

दिशा शूल पश्चिम

राहु काल 11:02:34 से 12:19:58 तक

सुझाव- दही खाकर तथा माता दुर्गा को प्रणाम कर घर से निकलें।

----------------

दिन का चौघड़िया

=======

चर 07:10 AM - 08:27 AM

लाभ 08:27 AM - 09:44 AM

अमृत 09:44 AM - 11:01 AM

काल 11:01 AM - 12:18 AM

शुभ 12:18 AM - 13:35 PM

रोग 13:35 PM - 14:52 PM

उद्वेग 14:52 PM - 16:09 PM

चर 16:09 PM - 17:29 PM

टिप्पणी -१२ घण्टे की घड़ी दिल्ली के स्थानीय समय के साथ और सभी चौघड़िया मुहूर्त!

==============================

राशिफल-

==============

मेष 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपने किसी काम में लापरवाही बरतने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको किसी रुके हुए कार्य को समय रहते पूरा करना होगा। आपकी अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। 

वृष 

आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहेगा। बिजनेस कर रहे लोग मन मुताबिक लाभ न मिलने के कारण परेशान रहेंगे, लेकिन फिर भी वह किसी से कुछ नहीं कहेंगे। आप छोटे बच्चों के लिए कुछ उपहार लेकर आ सकते हैं। आप वरिष्ठ सदस्यों की बात का पूरा मान रखेंगे, नहीं तो उन्हे आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आपको जीवनसाथी से अपने मन में चल रही समस्याओं को लेकर बातचीत करनी होगी, 

मिथुन

आज कार्य क्षेत्र में आपको ठगी व गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा, नहीं तो कोई आपके साथ धोखा कर सकता है। यदि आपको कोई व्यक्ति किसी दूसरे के बारे में कुछ कहे, तो आपको उसे सुनकर उस पर अमल नहीं करना है। विद्यार्थी आज शिक्षा में मनमुताबिक परिणाम पाकर प्रसन्न रहेंगे। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। 

कर्क 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप घर परिवार में अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे, क्योंकि आप अपने निर्णय लेने की क्षमता का आज पूरा लाभ उठाएंगे। आपको वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी। आप किसी व्यक्ति के कहने में आकर कोई बड़ा निवेश ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। 

सिंह 

आज का दिन आपके लिए आय के नए नए स्त्रोत लेकर आएगा और यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आज वापस मिल सकता है। बिजनेस कर रहे लोग अपने कुछ सौदा को करके प्रसन्न रहेंगे और प्रेम जीवन में यदि कोई कलह  आपको लंबे समय से परेशान कर रही थी, तो उसमें भी आज सुधार होगा, क्योंकि आप अपने साथी से किसी गलती के लिए माफी मांग सकते हैं। 

कन्या 

आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आप भूमि, वाहन, भवन, मकान दुकान आदि की खरीदारी कर सकते हैं। व्यवसाय कर रहे लोग भी आज तरक्की करेंगे, लेकिन बिजनेस में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सहयोग और साथ की आवश्यकता होगी।

तुला 

आज का दिन आपके पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा। आप वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय सता रहा है। आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद यदि लंबे समय से आपको परेशान कर रहा था, तो उसमें आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। 

वृश्चिक 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है और आपको धन की आवक नहीं बढे़गी। यदि आपने साझेदारी में किसी व्यवसाय को किया हुआ है, तो उसमें आपका अपने साथी से लड़ाई झगड़ा हो सकता है। 

धनु 

आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनों से भरा रहने वाला है। आपको तनाव के रहने के कारण आपका व्यवहार व स्वभाव चिड़चिड़ा रहेगा, जिससे आपके परिवार के सदस्य भी आपसे नाराज हो सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आप किसी से धन उधार लेंगे, तो वह भी आज आपको आसानी से मिल जाएगा। 

मकर 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके शत्रु आज आपके ऊपर हावी होने की कोशिश करेंगे, लेकिन आप अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके उनसे आसानी से बाहर निकाल सकते हैं। आपको किसी प्रॉपर्टी संबंधित मामले में अपने किसी परिजन से मदद की आवश्यकता होगी। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं के कारण असुविधा रहेगी 

कुंभ 

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के मामले में कुछ कमजोर रहने वाला है, क्योंकि आप आज काम की अधिकता होने के कारण अपने स्वास्थ्य की ओर ध्यान नहीं देंगे और शीघ्रता और भावुकता में आप कोई निर्णय ना लें, नहीं तो समस्या हो सकती है। व्यापार कर रहे लोगों की स्थिति में पहले से सुधार आएगा, क्योंकि उन्हें अच्छा लाभ मिल सकता है। आपका अधिकारियों की बातों को लेकर मन परेशान रहेगा, 

मीन 

आज का दिन आपके आर्थिक स्थिति में मजबूती लेकर आएगा। आपको अपनी जीवनसाथी व संतान का पूरा साथ मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार कर रहे लोग अच्छा मुनाफा कमाएंगे और यदि किसी से धन उधार लिया था, तो उसे भी आप आसानी से उतार पाएंगे। आपके पास एक से अधिक स्रोतों से आय की  प्राप्त होगी। 

=====================

आचार्य आशु जी

9899606198

Kolar News 23 December 2022

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.