Advertisement
शक सम्वत 1944
विक्रम सम्वत 2079 श्री नल
दिन का 18:28:
मास पौष
तिथि दशमी - 27:35:03 तक
नक्षत्र हस्त - 10:19:04 तक
करण वणिज - 15:46:01 तक, विष्टि - 27:35:03 तक
पक्ष कृष्ण
योग शोभन - 29:22:43 तक
वार रविवार
सूर्य राशि धनु
सूर्योदय 07:07:42
सूर्यास्त 17:27:13
चन्द्र राशि कन्या - 22:31:27 तक
ऋतु हेमंत
शुभ समय==अभिजित 11:58:18 से 12:50:31 तक
दिशा शूल पश्चिम
राहु काल 16:07:11 से 17:24:53 तक
सुझाव- पान खाकर तथा अपने बड़ों को प्रणाम कर घर से निकलें।
----------------
दिन का चौघड़िया
=======
परम्परागत रूप से चौघड़िया का उपयोग यात्रा के मुहूर्त के लिए किया जाता है
उद्वेग 07:03 AM - 08:20 AM
चर 08:20 AM - 09:37 AM
लाभ 09:37 AM - 10:54 AM
अमृत 10:54 AM - 12:11 AM
काल 12:11 AM - 13:28 PM
शुभ 13:28 PM - 14:45 PM
रोग 14:45 PM - 16:02 PM
उद्वेग 16:02 PM - 17:25 PM
टिप्पणी -१२ घण्टे की घड़ी दिल्ली के स्थानीय समय के साथ और सभी चौघड़िया मुहूर्त!
==============================
राशिफल-
===========
मेष
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। यदि कार्यक्षेत्र में आपने अपनी जिम्मेदारियों की ओर ध्यान नहीं लगाया तो अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं। आप घर परिवार में वरिष्ठ सदस्यों की जरूरतों को पूरा करने में कामयाब रहेंगे,
वृष
आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। भाई बहनों से चल रही अनबन आज बातचीत के जरिए समाप्त होगी, लेकिन आपको किसी नए काम की शुरुआत वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करके करना बेहतर रहेगा।
मिथुन
आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनों से भरा रहेगा। आपको इन उलझनों का कारण समझ में नहीं आएगा कि किस काम को पहले किया जाए और किसे बाद में। यदि आपके रुके हुए काम है, तो उन्हें समय रहते पूरा करें, नहीं तो वह आपके लिए सिरदर्द बन सकते हैं।
कर्क
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको कुछ अपरिचित लोगों से सावधान रहना होगा। यदि आपको कोई नेत्रों से संबंधित समस्या चल रही है, तो उसे नजरअंदाज बिल्कुल ना करें। आपको कीमती वस्तुओं को संभालकर रखना होगा, नहीं तो उनके खोने व चोरी होने का भय सता रहा है।
सिंह
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों को आज पदोन्नति मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन उन्हें किसी बात को लेकर घमंड आदि नहीं करना है। यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था, तो आज आप उसकी बकाला बकाया वसूली भी कर सकते हैं। आपको कुछ व्यवसाय संबंधी यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा, जो आपके लिए लाभदायक रहेंगी।
कन्या
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और रोजगार में भी वृद्धि होगी। बिजनेस कर रहे लोगों को आज लाभ के अवसरों को पहचान कर उन पर अमल करना होगा, तभी वह अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे।
तुला
आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्य को करने के लिए रहेगा। आप धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। परिवार में किसी पूजा-पाठ आदि का आयोजन करा सकते हैं। आपके मन की इच्छा की पूर्ति होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको थकान व कमजोरी बनी रहेगी।
वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए नकारात्मक प्रभाव लेकर आएगा। यदि आप किसी वाहन अथवा मशीनरी का प्रयोग करें, तो उसे सावधानी से चलाएं, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय सता रहा है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए आज दिन कुछ कठिनाई भरा रहेगा
धनु
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। जीवनसाथी के सहयोग से आपका कोई रुका हुआ काम पूर्ण होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। यदि किसी कानूनी मामले में कोई अड़चने थी, तो वह भी आज दूर होंगी। आपको व्यापार में धन हानि के योग बनते दिख रहे हैं, इसलिए आपको सावधान रहना होगा।
मकर
आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। आप किसी काम में बहुत ही सोच समझ कर हाथ डाले, नहीं तो आपका धन फंस सकता है। आपके सुख साधनों में आज वृद्धि होगी, लेकिन आप उसमें अपना काफी धन व्यय कर देंगे। आपको किसी नयी संपत्ति की प्राप्ति के योग बनते दिख रहे हैं, जिसमें आप आंख मूंदकर किसी पर भरोसा ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है।
कुंभ
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आपको किसी निराशाजनक सूचना को सुनकर अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है, लेकिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा फिर भी वह अपने खर्च आसानी से निकाल पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आप दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप ना करें, नहीं तो वह आपके लिए समस्या बन सकती है।
मीन
आज का दिन आपके लिए सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आप किसी जोखिम भरे काम में हाथ ना डालें, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है और लेनदेन से संबंधित कोई भी काम आप आंख व कान दोनों खुले रखकर करें, नहीं तो आपको कोई नुकसान हो सकता है। आप अपने मित्रों के साथ किसी यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं।
=====================
आचार्य आशु जी
9899606198
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |