Advertisement
सक्रांति का त्यौहार आने वाला है। इससे पहले ही बाजारों में चाइना के डोर खुलेआम बिक रहे हैं। वहीं लोगों ने पतंग उड़ाना भी शुरू कर दी है। चाइना की डोर से काफी ज्यादा हादसे होते हैं। हर साल 100 से ज्यादा के सामने आते हैं। लेकिन उसके बाद भी लोग इससे पतंग उड़ाना बंद नहीं करते ना ही यह डोर बिकना बंद होती है। प्रतिबंधित होने के बाद भी बाजारों में चाइना की डोर खुलेआम बिकती है। 2 दिन पहले ही चाइना डोर से एक युवक का हाथ कट गया है। दरअसल, युवक ने गले में फंसी डोर से बचने के लिए हाथ आगे बढ़ाया तो उसका हाथ ही कट गया। उसके हाथ में 16 टाके आए है। युवक सीए है। ये मामला इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र स्थित 60 फीट रोड़ का है। यहां सोमानी नगर में रहने वाले एक युवक सीए दर्शिल जैन के साथ ये हादसा हुआ है। वह एयरपोर्ट की तरफ जा रहा था तभी अचानक पतंग की डोर कट कर उसके गले में अटक गई। उसने अपने गले को बचाने के लिए हाथ पर डोर ले ली। ऐसे में धारदार डोर चाकू की तरह हाथ में धंस गई। ऐसे में खून बहना शुरू हो गया। जिसके बाद उसको तुरंत अस्पताल लेजाया गया। यहां डॉक्टर ने उस दर्शिल को भर्ती किया। उनको 16 टांके लगाए है। बताया जा रहा है कि इंदौर में चाइना डोर की खरीदी ब्रिकी पर रोक है लेकिन उसके बाद भी ये चोरी से बेचीं जा रही है। पहले इसको लेकर आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र ने ही धारा 144 के तहत प्रतिबंध के आदेश जारी किए थे। ऐसे में जिन इलाकों में ये डोर बेची जाती है वहां रोक भी लगाई। लेकिन उसके बाद भी लोग चोरी छुपे चाइन डोर बेचते है। हर साल इससे होने वाले हादसे 100 से ज्यादा सामने आते हैं।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |