Video

Advertisement


मुहूर्त राहुकाल राशिफल चौघड़िया शुक्रवार 16 दिसंबर 2022
मुहूर्त  राहुकाल  राशिफल  चौघड़िया  शुक्रवार  16  दिसंबर 2022

शक सम्वत 1944

विक्रम सम्वत 2079 श्री नल

मास पौष

तिथि    अष्टमी - 27:05:00 तक

नक्षत्र     पूर्वा फाल्गुनी - 07:35:04 तक

करण     बालव - 14:28:36 तक, कौलव - 27:05:00 तक

पक्ष     कृष्ण

योग     प्रीति - 07:44:25 तक

वार     शुक्रवार

सूर्य राशि धनु

सूर्योदय    07:06:32

सूर्यास्त    17:26:25

चन्द्र राशि    सिंह - 14:04:37 तक

ऋतु   हेमंत

दिशा शूल पश्चिम

राहु काल 10:58:59 से 12:16:28 तक

सुझाव- दही खाकर तथा माता दुर्गा को प्रणाम कर घर से निकलें।

----------------

दिन का चौघड़िया

=======

चर 07:06 AM - 08:23 AM

लाभ 08:23 AM - 09:40 AM

अमृत 09:40 AM - 10:57 AM

काल 10:57 AM - 12:14 AM

शुभ 12:14 AM - 13:31 PM

रोग 13:31 PM - 14:48 PM

उद्वेग 14:48 PM - 16:05 PM

चर 16:05 PM - 17:26 PM

टिप्पणी -१२ घण्टे की घड़ी दिल्ली के स्थानीय समय के साथ और सभी चौघड़िया मुहूर्त!

==============================

राशिफल-

==============

मेष 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपका जीवनसाथी से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है,जो आपके लिए समस्या बन सकता है। आपको आज अपनी वाणी पर संयम बनाए रखना होगा,नहीं तो कोई समस्या पैदा हो सकती है और घर परिवार में लोग आपकी बातों का पूरा मान रखेंगे,जिनसे आपको प्रसन्नता होगी। 

वृष 

आज का दिन आपकी खुशियों में चार चांद लगाने वाला रहेगा,क्योंकि आज आपको बिजनेस में किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने का मौका मिलेगा,जिससे आपकी इनकम भी दोगुनी होगी,लेकिन राजनीति क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को आज सावधान रहने की आवश्यकता है,

मिथुन

आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याएं भरा रहने वाला है,क्योंकि मौसम के विपरीत प्रभाव के कारण आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। आप यदि स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को लेकर परेशान है, तो आपको उन्हें नजरअंदाज नहीं करना है,नहीं तो वह कोई बड़ी बीमारी का रूप ले सकती हैं। संतान की शिक्षा में आ रही समस्याओं को नजरंदाज करना नुकसानदायक रहेगा। 

कर्क 

आज का दिन आपके लिए कला व कौशल को सुधारने के लिए रहेगा। आप यदि कार्यक्षेत्र में किसी की बातों में आकर किसी वाद-विवाद में पड़े,तो आपका कोई लडाई झगड़ा हो सकता है। विद्यार्थी अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। 

सिंह 

आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। यदि आप किसी संपत्ति की खरीदारी करने जा रहे हैं,तो उसमें अपनी आंख कान खुले रखें,नहीं तो कोई आपके साथ धोखा कर सकता है व किसी को आज बिना मांगे सलाह देने से बचें,नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है। व्यवसाय की योजनाओं को आज फिर से गति मिलने से आपको लाभ होगा।

कन्या 

आज का दिन आपके लिए शासन सत्ता का पूरा लाभ लेकर आएगा,जो लोग राजनीति क्षेत्रों में कार्यरत हैं,उन्हें शासन का पूरा लाभ मिलेगा। आप यदि कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं,तो दिल खोलकर करें,क्योंकि वह आपको अच्छा लाभ देकर जाएगा। आप अपनी प्रिय वस्तुओं को संभालकर रखें,नहीं तो उनके खोने व चोरी होने का भय सता रहा है। 

तुला 

आज का दिन दांपत्य जीवन में चल रही अनबन से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। आपको अपने भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा,जिससे आप किसी बड़ी समस्या से भी आसानी से बाहर निकल पाएंगे,लेकिन आप अपने किसी काम को लेकर तनाव में रह सकते हैं। आपको किसी मतभेद में पड़ने से बचना होगा,नहीं तो वह लंबा चल सकता है। 

वृश्चिक

आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारियों भरा रहने वाला है। आप अपनी संतान के दायित्वों की पूर्ति भी आसानी से कर पाएंगे,क्योंकि आप परिवार में किसी सदस्य के रिटायरमेंट होने से किसी छोटी-मोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। किसी धार्मिक आयोजन में आज पूरी रुचि दिखाएंगे और आपकी साख चारों ओर फैलेगी। 

धनु 

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से मजबूत होने रहने वाला है। आपको अपने लेनदेन को लेकर यदि कुछ समस्या आ रही थी,तो उनसे आपको छुटकारा मिलेगा और आप अपने भविष्य के लिए भी धन संचय करने में कामयाब रहेंगे। आपको कार्यक्षेत्र में अच्छे कामों के लिए पुरस्कृत किया जा सकता है और अधिकारी भी आपसे प्रसन्न रहेंगे। 

मकर 

आज का दिन आपके आत्मविश्वास में वृद्धि लेकर आएगा। रचनात्मक दृष्टिकोण से किए गए प्रयास फलीभूत होंगे। आप बिजनेस के मामले में यदि कोई प्रयास करेंगे,तो उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आप अपने किसी मित्र की सेहत को लेकर यदि चिंतित चल रहे थे,तो उसमें सुधार आना शुरू होगा और विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। 

कुंभ 

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आप संतान की शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर उनके गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं। आप व्यस्त रहने के कारण अपने कुछ कामों को कल पर टाल सकते हैं, जिनको आपको समय रहते पूरा करना होगा, नहीं तो बाद में समस्या हो सकती है। किसी कानूनी मामले में आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा करें,तो आपके लिए बेहतर रहेगा। 

मीन 

आज का दिन आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा को बढ़ाने वाला रहेगा और आपको ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की भी पूरी संभावना बनती दिख रही है। आप किसी अच्छे काम को करेंगे,जिससे आपके यश व कीर्ति में वृद्धि होगी और आपको आपके मित्र द्वारा कोई उपहार मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको अपने मन में चल रही उलझनों के लिए अपने पिताजी से बातचीत करनी होगी,

=====================

आचार्य आशु जी

9899606198

Kolar News 16 December 2022

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.