Advertisement
सर्वर ठप जनता परेशान
आम जनता जब सरकारी काम करने जाती हैं। तो कभी आसानी से हो जाये ये उनके लिए टेढ़ी खीर जैसा होता हैं। पहले दलाल ठगते थे। अब ऑनलाइन हो गया तो सर्वर थप रहता हैं। जनता सुबह से लाईन लेकर सर्वर ठीक होने का इंतजार करती हैं और थक हार कर घर वापिस चली जाती हैं। पहले आपको बता दे की इस तरह के आवेदक लोक सेवा में आकर परेशान होते हैं और किस काम की कितनी फ़ीस होती हैं। आय प्रमाण पत्र - 40
स्थानीय निवासी - 40/
जाति प्रमाण पत्र - 40/
ईडब्ल्यूएस - 40/
मजदूरी डायरी - 55/
नामांतरण - 140/
आरसीएमएस सर्विसेस - 140/
आधार कार्ड - 100/ से 50/
आयुष्मान कार्ड - 30/
जन्म प्रमाण पत्र - 41/ से 60/
मृत्यु प्रमाण पत्र - 41/ से 60/
सरकार की दी सुबिधा के बावजूद लोगो का यह काम इसकिये नहीं हो पता क्यूंकि लोक सेवा में कभी भी सर्वर ठप हो जाता है। आवेदक आवेदन करने तक के किये घंटों इंतजार करते हैं और खाली हाथ लौट जाते हैं। मूल निवासी, जाति प्रमाण पत्र समेत अन्य दस्तावेजों को लेने महीनों लग जाते हैं।
खास बात ये हैं की कभी भी सर्वर ठप हो जाता है। बिजली गुल हो जाती है या फिर कंप्यूटर काम करना बंद कर देते हैं। भोपाल के कलेक्टर कार्यालय के नजदीक चल रहे लोक सेवा केंद्र की ये हालत हैं। नामांतरण के लिए लोग चक्कर लगा रहे हैं। लोग प्रापर्टी का नामांतरण कराने के लिए लोकसेवा केंद्र के लगातार चक्कर लगा रहे है। केंद्र के लोग कहते हैं की सर्वर डाउन होने से वेबसाइट काम नहीं कर रही है। इससे वह दिनभर इंतजार करने के बाद लौट जाते हैं।
आश्चर्य की बात ये हैं की लोगो का कहना हैं की लोकसेवा केंद्रों पर दलाल सक्रिय हैं। बंदूक के लाइसेंस के आवेदन तुरंत ले लिए जाते हैं। केंद्रों पर आने वाले
लोकसेवा केंद्र पर जाति के आवेदन अभी नहीं लिए जा रहे हैं। आवेदक लेकर जाते हैं तो उन्हें लौटा दिया जा रहा है। वहीं कर्मचारियों का कहना है कि अभी जाति प्रमाणपत्र बनाने का काम नहीं किया जा रहा है। बाद में आना जब शुरू हो जाएगा, तब आवेदन लिए जाएंगे। इस तरह प्रतिदिन लोकसेवा केंद्र से सैकड़ों आवेदक वापस लौट रहे हैं।
भोपाल कलेक्टरअविनाश लवानिया का कहना हैं की यदि अभी कोई अव्यवस्था है तो उसे दिखवा कर दुरुस्त कराया जाएगा
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |