Advertisement
भोपाल के सेंट मैरी कान्वेंट सीनयर सेकंडरी स्कूल में आज बच्चों का हुनर देखने को मिला। बच्चों ने गीत संगीत से लेकर विज्ञान के प्रयोगों तक में अपने हाथ आजमाए।
स्कूल कैंपस में आयोजित एडु स्केप की शुरुआत स्वागत गीत से हुई। एडु स्केप में सभी बच्चो ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया, इस प्रदर्शनी में बच्चों ने हमारे भूत काल ,वर्तमान काल और भविष्य को दिखाया। भाविष्य में आने वाले स्मार्ट सिटी का भी एक मॉडल बच्चों द्वारा बनाया गया जबकि भोपाल में इस प्रोजेक्ट की अभी तक शुरुआत भी नहीं हुई। बच्चो की नजर से हमें स्मार्ट सिटी की झलक दिखी।
एडु स्केप में सेंट मैरी के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। एकल नृत्य जूनियर में राधिका गर्ग और सीनियर में लावण्या श्रीवास्तव ने समां बांधा। स्वागत गीत ख्याति गुप्ता ,मौसमी समीर ,शिवानी धुरिया ,तनु उपरीत आदि ने प्रस्तुत किया।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |