Advertisement
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा की। राहुल गांधी और उनके लोग लगातार हिंदुत्व का अपमान कर रहे हैं। शर्मा ने कहा जिस तरह से हिंदुत्व को एक कुरूप चेहरा बताया जा रहा है। और उसके खिलाफ राहुल गांधी अभियान चला रहे हैं। इसका देश को जवाब देना पड़ेगा। उन्होंने कहा राहुल गांधी जी आपके सिपाहसालार और आपके द्वारा हिंदुत्व का अपमान लगातार हो रहा है। आपने कहा कि हिंदुत्व एक कुरूप चेहरा है। उसके खिलाफ राहुल गांधी अभियान चला रहे हैं। शर्मा ने कहा आपको इस देश को जवाब देना पड़ेगा। हिंदुत्व के बल पर, अध्यात्म के बल पर दुनिया इस भारत को सर्वश्रेष्ठ भारत के तौर पर नमस्कार करती है। आज दुनिया इस हिंदुत्व के जीवन पद्धति के आधार पर ही भारत की संस्कृति और उसको मानने का प्रयास करती है। लेकिन आप लगातार हिंदुत्व पर प्रहार करते हैं। शर्मा ने कहा हिंदुत्व का आपने जिस प्रकार से अपमान किया है। यह देश की जनता आपसे पूछना चाहती है। आपको क्या अधिकार है। आपके बारे में जनता जानना भी चाहती है कि आप क्या हैं। आप केवल हिंदुत्व पर प्रहार करते हैं। भारत के अंदर तुष्टीकरण की राजनीति जो जीवन भर कांग्रेस ने की लगातार आप कर रहे हैं। इसे देश जानता है। किसी प्रकार से ये देश आपके साथ नहीं खड़ा हो सकता है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |